{"_id":"2be4f35aa3e5f3f16cc9226d52cde73f","slug":"hpu-announce-ma-exam-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमए परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित, यहां देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमए परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित, यहां देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 04 Nov 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमए का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विवि प्रशासन ने सोमवार को रिजल्ट आउट कर दिया।
विज्ञापन
इसमें एक साथ कई विषयों का परिणाम घोषित किया गया है। विवि प्रशासन के अनुसार पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का परीक्षा परिणाम 93 फीसदी रहा है।
वहीं, म्यूजिक का 98 फीसदी, विजुअल आर्ट्स का 99 फीसदी, सोशोलॉजी का 98 फीसदी, संस्कृत का 80 फीसदी, एमएफए डिप्लोमा का 100 फीसदी और योगा डिप्लोमा का परीक्षा परिणाम 90 फीसदी रहा है।
प्रशासन का कहना है कि जल्द ही बाकी परीक्षाओं के रिजल्ट भी घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि ये रिजल्ट भी तीन से चार महीने बाद आए हैं। वहीं, यूजी की कई परीक्षाओं के रिजल्ट कई महीनों से अटके पड़े हैं।
विज्ञापन
छात्र ये रिजल्ट एचपीयू की वेबसाइट www.hpuniv.in पर जाकर चैक कर सकते हैं।