फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hptu hamirpur Bpharmacy counselling on 16 October 2022

हमीरपुर: तकनीकी विवि में बी-फार्मेसी की काउंसलिंग 16 अक्तूबर को होगी

Thu, 13 Oct 2022 05:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 13 Oct 2022 05:02 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर बीटेक (लेटरल एंट्री) के लिए 14 अक्तूबर को स्पॉट काउंसलिंग करवाएगा।

विज्ञापन
hptu hamirpur Bpharmacy counselling on 16 October 2022
तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर बी-फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग करवाएगा। दूसरे चरण की काउंसलिंग 16 अक्तूबर को तकनीकी विवि परिसर दड़ूही में होगी। बी-फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की काउंसलिंग सामान्य प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगी।

विज्ञापन


जिन बी फार्मेसी शिक्षण संस्थानों को पीसीआई (फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया) की अप्रूवल नहीं मिली है, उन शिक्षण संस्थानों के लिए काउंसलिंग नहीं होगी। अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि बी-फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग 16 अक्तूबर को प्रस्तावित है। काउंसलिंग प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे शुरू होगी। पात्र अभ्यर्थी काउंसलिंग से संबंधित डिटेल तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन


बीटेक में लेटरल एंट्री के लिए स्पॉट काउंसलिंग कल
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर बीटेक (लेटरल एंट्री) के लिए 14 अक्तूबर को स्पॉट काउंसलिंग करवाएगा। स्पॉट काउंसलिंग संबंधित शिक्षण संस्थानों में ही होगी, जहां बीटेक (लेटरल एंट्री) की सीटें खाली है। खाली सीटों की डिटेल तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। स्पॉट काउंसलिंग में सीटों का आवंटन सामान्य वर्ग (ओपन कैटेगिरी) के अंतर्गत शैक्षणिक योग्यता में अंकों की वरीयता के आधार पर ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed