HPBOSE TET: अध्यापक पात्रता परीक्षा में 30,732 अभ्यर्थी फेल, 5.4 प्रतिशत ही हुए पास
प्रदेश सरकार स्कूलों में प्राइमरी कक्षाओं के लिए भी संस्कृत विषय शुरू करने की तैयारी में है। लेकिन शास्त्री की अध्यापक पात्रता परीक्षा केवल 5.4 प्रतिशत अभ्यर्थी ही पास कर पाए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार स्कूलों में प्राइमरी कक्षाओं के लिए भी संस्कृत विषय शुरू करने की तैयारी में है। लेकिन शास्त्री की अध्यापक पात्रता परीक्षा केवल 5.4 प्रतिशत अभ्यर्थी ही पास कर पाए हैं। अगर अभ्यर्थी खुद ही परीक्षा पास नहीं कर पाएंगे तो स्कूलों को बच्चों को संस्कृत कैसे पढ़ाएंगे। 18 जून को आयोजित की शास्त्री टेट में 1939 में से 1813 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, इनमें से 98 अभ्यर्थी ही पास हुए हैं। बुधवार को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 7 विषयों पर ली अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का परिणाम घोषित किया।
अध्यापक पात्रता परीक्षा 18 जून से 2 जुलाई तक हुई थी। सात विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए 37,483 अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन किया गया था। इनमें से 34,708 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों की संख्या 2775 और पास अभ्यर्थियों की संख्या 3976 रही है।
सात विषयों में 30,732 अभ्यर्थी फेल हुए हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि अध्यापक पात्रता परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित कर लिया गया है। अस्थायी उत्तरकुंजी में दर्ज उत्तरों के संदर्भ में परीक्षार्थियों की ओर से दर्ज करवाई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों से समीक्षा करवाई गई, इसके बाद बनाई अंतिम उत्तरकुंजी अनुसार परिणाम तैयार किया गया।
विषय कुल अभ्यर्थी उपस्थित अनुपस्थित पास अभ्यर्थी प्रतिशतता
शास्त्री 1939 1813 126 98 5.4%
टीजीटी नॉन मेडिकल 8278 7658 620 613 8%
एलटी 3944 3555 389 373 10.4%
टीजीटी आर्टस 17366 16096 1270 1649 10.2%
टीजीटी मेडिकल 5972 5469 323 1233 22.5%
पंजाबी 152 107 45 8 7.4%
उर्दू 12 10 2 2 20%