HPTEB: पैट और लीट तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने मांगे आवेदन
कनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला सचिव आरके शर्मा ने कहा कि पैट व लीट तृतीय चरण की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी क्रमश: 27 अगस्त से 30 अगस्त व 31 अगस्त से 5 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला सचिव आरके शर्मा ने कहा कि पैट व लीट तृतीय चरण की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी क्रमश: 27 अगस्त से 30 अगस्त व 31 अगस्त से 5 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पैट व लीट की परीक्षाएं नहीं दी हैं, उन्हें तीसरे राउंड की काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेने का मौका दिया गया है। पैट की द्वितीय चरण की काउंसलिंग के बाद खाली रही सीटों का विवरण तकनीकी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों की फार्मेसी डिप्लोमा की कुल 1080 सीटें भरी जानी हैं। इनमें 249 सीटें पहले राउंड की काउंसलिंग में आवंटित की जा चुकी हैं।
रिक्त 1014 सीटों के लिए अभ्यर्थी फार्मेसी डिप्लोमा की दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए 30 अगस्त से 3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों की कुल 26,812 सीटें भरी जानी हैं। इनमें 7345 सीटें आईटीआई की प्रथम राउंड की काउंसिलिंग में भरी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि रिक्त 19,467 सीटों के लिए अभ्यर्थी दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए 24 अगस्त से 27 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई की दूसरे राउंड की काउंसलिंग में खाली बची सीटों में हिमाचल के अलावा अन्य बाहरी राज्य के अभ्यर्थी भी ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं, जिनके लिए 15 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं।