फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPTDC App for Tourist who visiting Himachal.

शिमला-मनाली घूमने जाने वालों के लिए खास ऐप, मिलेगी हर जानकारी

Thu, 14 Jul 2016 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 14 Jul 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
HPTDC App for Tourist who visiting Himachal.

हिमाचल आने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों को होटलों में कमरा लेने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। हिमाचल पर्यटन विकास निगम की एचपी-टीडीसी नाम की मोबाइल ऐप इसके लिए सैलानियों की मदद करेगी।

विज्ञापन


प्रदेश में पर्यटन विकास निगम के होटल कहां-कहां हैं? इनके फोन नंबर क्या हैं? होटल में कमरों की उपलब्धता क्या है? इसका पता लगाने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं रही है। गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करने के बाद हर जानकारी मोबाइल फोन पर मिलेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश में कहां-कहां पर्यटन स्थल हैं? इन तक कैसे पहुंचना है? इसका अपडेट भी मोबाइल फोन देगा। हिमाचल  घूमने का प्रोग्राम बना रहे लोगों के लिए यह ऐप लाभदायक सिद्ध होगी। देश-विदेश के किसी भी कोने से स्मार्ट फोन यूजर ऐप का इस्तेमाल कर अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल ऐप में मिलेंगी ये सारी सुविधाएं

HPTDC App for Tourist who visiting Himachal.

मोबाइल ऐप मैप के माध्यम से सैलानियों को होटल तक पहुंचने का रास्ता भी दिखाएगी। किस पर्यटक स्थल पर पहुंचने में कितना समय लगेगा, यह कितनी दूर है। इसकी जानकारी भी दी जाएगी। हिमाचल आकर सैलानियों को अब पर्यटन निगम के होटलों में कमरा न मिलने पर निराश नहीं होना पड़ेगा।

यूजर ऐप का प्रयोग कर पता लगा सकेंगे कि किस होटल में कितने कमरे खाली हैं। पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने बताया कि सैलानियों के लिए यह ऐप बहुत फायदेमंद साबित होगी। सैलानियों की सहूलियत के लिए एनआईसी के सहयोग से यह ऐप तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed