फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPTCP: Now it has become easy to pass the map of buildings in himachal

Himachal News: अब भवनों का नक्शा पास करना हुआ आसान, इन विभागों से नहीं लेगी पड़ेगी एनओसी

Wed, 17 Jan 2024 10:42 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Jan 2024 10:42 AM IST
सार

 अगर किसी के प्लाट में बिजली के तार, पानी के पाइप या सरकारी जमीन साथ लगती है, तो उसके लिए विभागों से एनओसी की जरूरत नहींं है।
 

विज्ञापन
HPTCP: Now it has become easy to pass the map of buildings in himachal
भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अब भवनों के नक्शा पास करना आसान हो गया है। अगर किसी के प्लाट में बिजली के तार, पानी के पाइप या सरकारी जमीन साथ लगती है, तो उसके लिए विभागों से एनओसी की जरूरत नहीं है। भवन मालिकों को अंडरटेकिंग (शपथपत्र) देना होगा। इसके आधार पर नक्शा पास कर दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से लोगों को विभागों के चक्कर काटने से छुटकारा मिल जाएगा। नियमों में यह भी प्रावधान किया है कि अगर कोई भी प्लाट मालिक फर्जी अंडरटेकिंग देता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


अब सरकार ने नक्शा पास कराना आसान किया है।  प्रदेश सरकार ने लोगों को 20 दिन के भीतर लोगों के नक्शे पास करने की बात कही है। सरकार ने फैसला लिया है कि अगर लोगों के नक्शे पास कराने की औपचारिकताएं पूरी नहीं है, इस एवज में लोगों को विस्तृत जानकारी से अवगत कराना होगा। इस बारे में स्टेट टाउन प्लानर कर्मचंद नांटा ने बताया कि एनओसी का झंझट खत्म कर दिया गया है। प्लाट मालिकों से अब शपथपत्र लिया जाएगा। इससे उन्हें सहूलियत होगी।
विज्ञापन



 

शिकायत पर मौके का निरीक्षण करेंगे टीसीपी के अधिकारी
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (टीसीपी) के जूनियर इंजीनियर और वास्तुकार मौके पर नहीं आएंगे। अगर विभाग में शिकायत आती है तो उसके बाद ये अधिकारी मौके का निरीक्षण करेंगे। नियमों में बदलाव किए जाने से हिमाचल के हजारों भवन मालिकों को फायदा होगा।

पहले यह थी व्यवस्था
इससे पहले भवन का नक्शा बनाने के बाद टीसीपी की ओर से बिजली बोर्ड, जल शक्ति व वन विभाग को एनओसी के लिए पत्र लिखा जाता था। यही नहीं नक्शे के एक कॉपी विभाग को भेजी जाती थी। इसके बाद इन विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौके का निरीक्षण करते थे, उसके औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एनओसी जारी की जाती थी। इन सभी प्रक्रिया में काफी समय लग जाता था। 

विज्ञापन

लोगों के नक्शे पास करने की औपचारिकताओं को कम किया है। लोगों के नक्शे जल्द पास होंगे। विभाग को इस बारे में दिशानिर्देश जारी किए हैं।-देवेश कुमार, प्रधान सचिव, टीसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed