फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPSSC Hamirpur released schedule of written exams for 12 post codes

चयन आयोग ने 12 विभिन्न पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी

Mon, 19 Aug 2019 04:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 19 Aug 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
HPSSC Hamirpur released schedule of written exams for 12 post codes
फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने 12 विभिन्न पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। चार पोस्ट कोड की लिखित परीक्षाएं हमीरपुर और शिमला जिले में होंगी। शेष आठ पोस्ट कोड की छंटनी परीक्षाएं केवल हमीरपुर में सुबह और शाम के सत्रों में होंगी।

विज्ञापन


पोस्ट कोड 707 मैनुअल असिस्टेंट और पोस्ट कोड 685 असिस्टेंट बोटेनिस्ट के पद भरने को लिखित परीक्षा हमीरपुर और शिमला दो जिलों के परीक्षा केंद्रों में 15 सितंबर को सुबह और शाम के सत्र में होगी। पोस्ट कोड 739 हॉस्टल वार्डन और पोस्ट कोड 690 लेबोरेटरी असिस्टेंट की परीक्षा भी शिमला और हमीरपुर के परीक्षा केंद्रों में 22 सितंबर को सुबह और शाम के सत्र में होगी।

विज्ञापन

पोस्ट कोड 684 गार्डन इंचार्ज और पोस्ट कोड 683 कुक की परीक्षा 17 सितंबर, पोस्ट कोड 605 लेबोरेटरी टेक्नीशियन और पोस्ट कोड 608 लेबोरेटरी असिस्टेंट की परीक्षा 18 सितंबर, पोस्ट कोड 719 टेक्निकल सुपरिंटेंडेंट, प्रोडक्शन, स्टोरी, मार्केटिंग, एमआईएस, पीएंडआई और पोस्ट कोड 691 डाटा एंट्री ऑपरेटर की परीक्षा 19 सितंबर, पोस्ट कोड 694 इन्वेस्टिगेटर और पोस्ट कोड 697 इन्वेस्टिगेटर की परीक्षा 29 सितंबर को सुबह और शाम के सत्र में केवल हमीरपुर में होगी। 
भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल
आयोग सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा परीक्षा के पंद्रह दिन पूर्व उपलब्ध होगी। अगर किसी कारण अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होता है तो वह अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज का फोटो, आधार कार्ड और आवेदन पत्र की डाउनलोड की गई कॉपी ले जाकर संबंधित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे सकता है। एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस से भी भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed