फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPSSC Hamirpur JOA IT paper leak case hearing on 17 april for bail of accused

पेपर लीक मामला: निलंबित वरिष्ठ सहायक समेत पांच आरोपियों की जमानत पर अब 17 अप्रैल को होगी सुनवाई

Sat, 15 Apr 2023 01:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 15 Apr 2023 01:22 PM IST
सार

निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद की भांजी ममता उर्फ सोनिया की ओर से पोस्ट कोड 939 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के मामले में एसआईटी जल्द ही महिला अभ्यर्थी को विजिलेंस थाना हमीरपुर में पूछताछ के लिए बुलाने वाली है।

विज्ञापन
HPSSC Hamirpur JOA IT paper leak case hearing on 17 april for bail of accused
फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

भंग हो चुके कर्मचारी चयन आयोग की निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद, दलाल संजीव कुमार, चपरासी, चपरासी का बेटे और भतीजे की जमानत अर्जी पर 17 अप्रैल को हमीरपुर न्यायालय में सुनवाई होगी। इन पांचों आरोपियों की जमानत अर्जी पर 12 और 13 अप्रैल को प्रस्तावित सुनवाई किन्ही कारणों से टल चुकी है। वहीं, उमा के बेटे निखिल आजाद, नौकर नीरज कुमार और दलाल संजीव कुमार की आवाज के सैंपल एकत्रित करने के लिए एसआईटी ने फोरेंसिक साइंस विभाग को रिमांडइर भेजा है।

विज्ञापन


क्योंकि पूर्व में किए गए पत्राचार के बावजूद फोरेंसिक साइंस विभाग से कोई जवाब नहीं आया। आवाज के सैंपल लेने के बाद पता चलेगा कि पेपर लीक मामले में इन तीनों आरोपियों की किस-किस से बात हुई थी। निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद की भांजी ममता उर्फ सोनिया की ओर से पोस्ट कोड 939 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के मामले में एसआईटी जल्द ही महिला अभ्यर्थी को विजिलेंस थाना हमीरपुर में पूछताछ के लिए बुलाने वाली है।
विज्ञापन


एसआईटी ने 23 दिसंबर 2022 को पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक का पर्दाफाश कर उमा आजाद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।  पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी भर्ती परीक्षा मामले में दो चपरासी, चपरासी का बेटा और भतीजे समेत कुल चार आरोपियों, पोस्ट कोड 1003 कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती मामले में गिरफ्तार दलाल सोहन लाल, पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती मामले में आरोपी रवि कुमार, पोस्ट कोड 980 कला अध्यापक मामले में गिरफ्तार सुनीता देवी 26 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं। उधर, एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने कहा कि आवाज के सैंपल लेने के लिए एफएसएल के विशेषज्ञों को रिमाइंडर भेजा जा रहा है, ताकि जल्द आरोपियों के सैंपल लिए जा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed