{"_id":"5ca738f9bdec22146d70806e","slug":"hpssc-declared-result-of-laboratory-assistant","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन आयोग ने घोषित किया लैब सहायक भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयन आयोग ने घोषित किया लैब सहायक भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम
Fri, 05 Apr 2019 04:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 05 Apr 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में लैब सहायक एलोपेथी के 102 पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। चयन आयोग ने जून 2018 में इन पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। आयोग के पास 9225 आवेदन आए थे, जिसमें से 8376 आवेदन ही सही पाए गए। जबकि शेष आधे-अधूरे आवेदन रद्द कर दिए गए।
विज्ञापन
इसके उपरांत आयोग ने 30 सितंबर को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। लिखित परीक्षा में मेरिट में रहने वाले 310 अभ्यर्थियों को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया गया, जिसमें 102 अभ्यर्थियों का इन पदों के लिए चयन किया गया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 654 एलोपेथी लैब सहायक के 102 पदों के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन