फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPSSC Clerk LDR Recruitment Exam Result Declared

HPSSC Result: लिपिक एलडीआर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

Thu, 06 Oct 2022 07:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Oct 2022 07:11 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 957 के तहत एलडीआर (सीमित सीधी भर्ती) लिपिक केक 20 पदों को भरने के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
HPSSC Clerk LDR Recruitment Exam Result Declared
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 957 के तहत एलडीआर (सीमित सीधी भर्ती) लिपिक केक 20 पदों को भरने के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने इन पदों को भरने के लिए जनवरी 2022 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद 27 मार्च, 2022 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। इसके बाद 20 जुलाई को टंकण परीक्षा का आयोजन किया गया। मेरिट के आधार पर 11 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

विज्ञापन


सामान्य श्रेणी के 5 पद, एससी अनारक्षित श्रेणी के 3 पद और एससटी अनारक्षित श्रेणी का एक पद समेत कुल 9 पदों के लिए कोई भी योग्य उम्मीदवार न मिलने के कारण यह पद खाली रह गए हैं। हालांकि, अभ्यर्थियों का अंतिम चयन न्यायालय के निर्णय के बाद ही होगा। रोलनंबर 957000021 विनोद कुमार, 957000027 दलविंद्र सिंह, 957000034 अजय कुमार, 957000037 भावना,  957000040 हरीश, 957000041 ललित कुमार, 957000079 धमेंद्र, 957000081 कुलदीप चौहान, 957000085 रमन सिंह, 957000098 प्रीति और रोलनंबर 957000112 बिधन लाल का चयन इन पदों के लिए हुआ है। 
विज्ञापन

 

लिपिक भर्ती के लिए टंकण परीक्षा 15 को

 हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने सीमित सीधी भर्ती के माध्यम से प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला में लिपिक के नौ पदों को भरने के लिए टंकण परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के कार्यालय में 15 अक्तूबर को सुबह साढ़े नौ बजे टंकण परीक्षा होगी। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों को आयोग के माध्यम से बुलावा पत्र भेज दिए गए हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को सात दिन के भीतर बुलावा पत्र नहीं मिलता है तो वह आयोग से संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed