फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPSSC, Candidates copying in govt recruitment exam will be out for three years, notification issued

Himachal: सरकारी भर्ती परीक्षा में नकल करने वाले अभ्यर्थी तीन साल के लिए होंगे बाहर, अधिसूचना जारी

Thu, 29 Sep 2022 08:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Sep 2022 08:49 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की ओर से करवाई जाने वाली भर्ती परीक्षाओं को विश्वविद्यालय और बोर्ड में हिमाचल प्रदेश अनाचार अभ्यास रोकथाम या अन्य निर्दिष्ट परीक्षा अधिनियम 1984 के पूर्व संवीक्षा के अधीन लाया गया है। 

विज्ञापन
HPSSC, Candidates copying in govt recruitment exam will be out for three years, notification issued
भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी भर्ती परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े जाने वाले अभ्यर्थियों को तीन साल के लिए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की भर्ती से बाहर कर दिया जाएगा। कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की ओर से करवाई जाने वाली भर्ती परीक्षाओं को विश्वविद्यालय और बोर्ड में हिमाचल प्रदेश अनाचार अभ्यास रोकथाम या अन्य निर्दिष्ट परीक्षा अधिनियम 1984 के पूर्व संवीक्षा के अधीन लाया गया है। गुरुवार को कार्मिक विभाग की ओर से इस बाबत राजपत्र मेंअधिसूचना जारी कर दी गई है। अब होने वाली परीक्षाओं में अगर कोई अभ्यर्थी नकल करते पकड़ा गया तो वह तीन साल के लिए हर परीक्षा में बैठने के लिए अपात्र हो जाएगा। 25 जून को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस बाबत फैसला लिया गया था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal: पंचायत चौकीदार बने दैनिक भोगी, हिमाचल सरकार ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को मिले पांच फार्मासिस्ट, दो पद खाली 
वहीं, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने फार्मासिस्ट एलोपैथी पोस्ट कोड 954 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग में सात पदों के लिए ली गई परीक्षा में पांच अभ्यर्थियों का चयन इन पदों के लिए हुआ है जबकि दो पात्र अभ्यर्थी न मिलने के कारण यह पद खाली रहे हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि रोलनंबर 954000257, 954000531, 954000577, 954000655 और 954000857 का चयन इन पदों के लिए हुआ है। जबकि एससी वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन और एसटी वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन के कोटे से पात्र अभ्यर्थी न मिलने के कारण दो पद खाली रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed