{"_id":"6335ac082d806742594a5950","slug":"panchayat-chowkidar-became-a-daily-wager-notification-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchayat Chowkidar: पंचायत चौकीदार बने दैनिक भोगी, हिमाचल सरकार ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchayat Chowkidar: पंचायत चौकीदार बने दैनिक भोगी, हिमाचल सरकार ने जारी की अधिसूचना
Thu, 29 Sep 2022 08:50 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 29 Sep 2022 08:50 PM IST
सार
मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी मिलने के बाद अब इन्हें दैनिक भोगी बनाया गया है। प्रदेश सरकार के इस फैसले से हिमाचल के सैकड़ों पंचायत चौकीदारों को फायदा होगा।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 12 साल की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले पंचायत चौकीदार को दैनिक भोगी बनाए जाने की अधिसूचना जारी की है। 31 अगस्त तक जिन चौकीदारों को सेवाएं देते हुए 12 साल हो गई हैं अब वह दैनिक भोगी में आएंगे। ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव रजनीश शर्मा ने यह निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
पंचायत चौकीदार मांगो को लेकर धरना-प्रदर्शन भी करते रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इन्हें दैनिक भोगी बनाए जाने का आश्वासन दिया था। मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी मिलने के बाद अब इन्हें दैनिक भोगी बनाया गया है। प्रदेश सरकार के इस फैसले से हिमाचल के सैकड़ों पंचायत चौकीदारों को फायदा होगा।
विज्ञापन