राज्य सहकारी बैंक ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक के चेयरमैन हर्ष महाजन ने इसकी घोषणा की है। राज्य सहकारी बैंक ने कांट्रेक्ट पर भर्ती पॉलिसी को खत्म कर दिया है। बैंक में अब होने वाली हर भर्ती नियमित आधार पर होगी।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के आदेशानुसार बैंक ने अनुबंध पर तैनात सभी कर्मचारियों को नियमित भी कर दिया है। बैंक के 51वें वार्षिक साधारण अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए बैंक के चेयरमैन हर्ष महाजन ने यह खुलासा किया।
अधिवेशन का आयोजन बैंक के प्रशिक्षण संस्थान सांगटी शिमला में किया गया
इस बारे में भी दी जानकारी
बैंक के चेयरमैन हर्ष महाजन ने बैंक के वित्तीय वर्ष 2014-15 की गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में शेयरधारक सहकारी सभाओं के 89 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। हर्ष महाजन ने बताया कि वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान बैंक ने कई सफलताएं प्राप्त की हैं।
राष्ट्रीय बैंकों की तर्ज पर आनलाइन बैंकिंग, एटीएम कार्ड, आरटीजीएस/एनईएफटी, मोबाइल बैंकिंग की सुविधा सहकारी बैंक के ग्राहकों को दी जा रही है। इस अवसर पर 2014-15 के लेखा जोखा को ध्वनिमत से पारित किया गया। अधिवेशन में बैंक के प्रबंध निदेशक गोपाल शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Published by Arvind Thakur