फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hppwd multi task worker bharti in himachal pradesh MA BA and B Sc pass candidates applied for Multi Task Worker job

HPPWD Multi Task Worker Bharti: एमए, बीए, बीएससी पास बेरोजगार युवा बनना चाहते हैं मल्टी टास्क वर्कर

Thu, 30 Jun 2022 11:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 30 Jun 2022 11:31 AM IST
सार

लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ अजय गुप्ता ने बताया कि 5,000 पदों के लिए मंडल स्तर पर साक्षात्कार शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। आवेदन 

विज्ञापन
hppwd multi task worker bharti in himachal pradesh MA BA and B Sc pass candidates applied for Multi Task Worker job
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के एमए, बीए, बीएससी पास बेरोजगार युवा लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में मल्टी टास्क वर्कर बनने के लिए तैयार हैं। लोनिवि में पांच हजार वर्करों की तैनाती की जानी है। इसके लिए विभाग के पास 53,278 युवाओं ने आवेदन किया है। इनमें उच्च शिक्षा प्राप्त युवा भी शामिल हैं। इन पदों को भरने के लिए मंडल स्तर पर साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब 15 दिन के भीतर इनका परिणाम घोषित किया जाएगा। 

विज्ञापन


आवेदन करने वाले युवा की आयु 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। विभाग में इनकी तैनाती पार्ट टाइम की जानी है। प्रदेश सरकार की ओर से इन्हें 4,500 रुपये मानदेय दिया जाएगा। मल्टी टास्क वर्करों के लिए आठवीं पास योग्यता रखी गई है। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि आवेदनकर्ता हिमाचल का स्थायी निवासी होना चाहिए। उसे हिंदी भाषा का भी ज्ञान हो। साक्षात्कार को लेकर लोक निर्माण विभाग ने डिवीजन (मंडल) में चयन समिति का गठन कर लिया है।
विज्ञापन


इसमें अधिशाषी अभियंता समिति का चेयरमैन होगा, जबकि दो सहायक अभियंता इसके सदस्य होंगे। सरकार की ओर से तय नियमों के तहत यह भर्ती की जानी है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ अजय गुप्ता ने बताया कि 5,000 पदों के लिए मंडल स्तर पर साक्षात्कार शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। आवेदन करने वालों में बीए, बीएससी पास युवा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पद के लिए 11 आवेदक
हिमाचल में बेरोजगारी इस कदर बढ़ रही है कि लोक निर्माण विभाग में एक पद के लिए 11 लोग कतार में खड़े हैं। विभाग की ओर से आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाना शुरू कर दिया है। 

ये रहेगी शर्तें
- सड़क निर्माण का रखरखाव।
- सड़क निर्माण के लिए सामग्री को ढोना। 
- कार्यालय में तकनीकी स्टाफ की सहायता करना।
- सड़कों पर गश्त करनी होगी।
- बारिश के दौरान मलबा गिरने पर सड़क को साफ करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed