{"_id":"cb7f403aa96b821d5b5dd5b258a2e0f1","slug":"hppsc-recruitment-at-162-posts-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 162 पदों पर भर्ती, करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 162 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 16 Mar 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग विभिन्न श्रेणियों के 162 पदों को भरने जा रहा है। इनके लिए 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
यह जानकारी देते हुए राज्य लोक आयोग के सचिव बीसी बडालिया ने कहा कि इन विभिन्न पदों की भरती से संबंधित जानकारी आयोग की वेबसाइट hp.gov.in/hpssc. पर मौजूद है।
विज्ञापन
इनमें सहायक जिला अटार्नी के 26, आईटीआई में प्रधानाचार्यों के 42 पद, सहायक इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के 20 पद, लेक्चरर इलेक्ट्रिकल के 13 पद, संस्कृत कॉलेज काडर आचार्य के 6 पद, विद्युत बोर्ड में लॉ ऑफिसर के तीन पद आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
इसी तरह से कई अन्य पदों को भी भरा जा रहा है। आवेदन करने के लिए 10 अप्रैल अंतिम तिथि रखी गई है।