{"_id":"590d62f34f1c1b771c441681","slug":"hppsc-new-member-meera-ahluwalia","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरा आहलुवालिया बनीं प्रदेश लोक सेवा आयोग की सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरा आहलुवालिया बनीं प्रदेश लोक सेवा आयोग की सदस्य
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 06 May 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव सुभाष आहलुवालिया की पत्नी मीरा आहलुवालिया को प्रदेश लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। सरकार ने उनके तैनाती आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले दिन में मीरा ने राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था। मीरा ने दिसंबर 2016 में सदस्य का पद संभाला था।
सरकार की ओर से नियुक्ति किए जाने के काफी दिनों बाद उन्होंने पद संभाला था। इससे पहले मीरा राजधानी शिमला स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्रिंसिपल के पद पर तैनात थीं।
विज्ञापन