फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPPSC 632 PGT Recruitment in Himachal, Last Date Extended.

पीजीटी आईपी के 632 पदों पर भर्ती, अब 13 तक करें आवेदन

Sat, 24 Sep 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 24 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
HPPSC 632 PGT Recruitment in Himachal, Last Date Extended.

हिमाचल में पीजीटी आईपी के 632 पदों के लिए आवेदन करने की तारीख को 13 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार की मांग पर लोकसेवा आयोग ने आवेदन करने की तारीख को 15 दिन बढ़ा दिया है। आयोग ने पहले 28 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किए थे।

विज्ञापन


स्कूलों में पांच साल के शिक्षण अनुभव की शर्त को अनिवार्य ही रखा गया है। आयोग की वेबसाइट hp.gov.in/hppsc पर आनलाइन फार्म भरे जाएंगे। आवेदकों को आनलाइन आवेदन करने के बाद सभी दस्तावेज आयोग के पास भी जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन


पीजीटी आईपी के पदों के लिए आवेदन करने के लिए आयोग की वेबसाइट से 13 अक्तूबर को सुबह 11 बजकर 59 मिनट तक फार्म डाउनलोड करने होंगे। 12 बजे के बाद वेबसाइट से फार्म डाउनलोड नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए किस श्रेणी के लिए कितने पद

HPPSC 632 PGT Recruitment in Himachal, Last Date Extended.

कुल 632 पदों में से सामान्य श्रेणी के लिए 259, एससी के लिए 116, एसटी के 24, ओबीसी के लिए 92, अंतोदय/बीपीएल की सामान्य श्रेणी के लिए 64, एससी के लिए 24, एसटी के लिए 8, ओबीसी के लिए 24, स्वतंत्रता सेनानियों की सामान्य श्रेणी के लिए 8, एससी के लिए 9 और ओबीसी के लिए 4 पद आरक्षित किए गए हैं।

सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 400 रुपये परीक्षा फीस चुकानी पड़ेगी। बीपीएल, एससी, एसटी, ओबीसी को 100 रुपये फीस देनी होगी। एक्स सर्विस मैन कोटे के पदों के तहत आवेदन करने वालों से कोई फीस नहीं वसूली जाएगी। सरकार ने कंप्यूटर शिक्षकों के भर्ती नियमों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया है।

पांच साल शिक्षण अनुभव वाले कंप्यूटर शिक्षक ही पीजीटी आईपी परीक्षा के लिए पात्र होंगे। अनिवार्य शिक्षा के तौर पर पांच साल के अनुभव को जोड़ने के साथ-साथ कंप्यूटर विषय में मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री या डिप्लोमा की अनिवार्यता भी रहेगी। 18 साल से 45 साल की आयु के कंप्यूटर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

संघ के साथ हुई बैठक के बाद लिया फैसला

HPPSC 632 PGT Recruitment in Himachal, Last Date Extended.

कंप्यूटर शिक्षक संघ के साथ वीरवार को हुई प्रधान सचिव शिक्षा आरडी धीमान की बैठक के बाद सरकार ने लोकसेवा आयोग से आवेदन करने की तारीख को 15 दिन बढ़ाने की मांग की।

आवेदन करने की तारीख को बढ़ाने का फैसला लेने से संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में आवेदन के लिए अनिवार्य शर्तों में भी सरकार कुछ छूट देकर हड़ताली कंप्यूटर शिक्षकों राहत दे सकती है। उधर, शुक्रवार को लगातार 82वें दिन भी शिमला में कंप्यूटर शिक्षकों का क्रमिक अनशन जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed