फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hppeirc asked for Details of admissions, fees and degrees issued from private colleges-universities

निजी कॉलेज और विश्वविद्यालय वेबसाइट पर दिखाएं दाखिले, फीस और जारी डिग्रियों का ब्योरा

Wed, 30 Jun 2021 10:41 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Jun 2021 10:41 AM IST
सार

आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने कहा कि निर्धारित समय में जानकारी अपलोड न करने वाले शिक्षण संस्थानों पर हाईकोर्ट की अवमानना का मामला चलाया जाएगा।

विज्ञापन
hppeirc asked for Details of admissions, fees and degrees issued from private colleges-universities
हिमाचल निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने प्रदेश के निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को दाखिलों, फीस और जारी डिग्रियों का ब्योरा अपनी-अपनी वेबसाइट पर दर्शाने का आदेश दिया है। प्रिंसिपलों और रजिस्ट्रारों को जारी पत्र में आयोग ने 2 जुलाई तक 12 विभिन्न बिंदुओं की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा है। आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने कहा कि निर्धारित समय में जानकारी अपलोड न करने वाले शिक्षण संस्थानों पर हाईकोर्ट की अवमानना का मामला चलाया जाएगा।

विज्ञापन


निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में दी जा रही सुविधाओं सहित शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता की आयोग पहले से ही जांच कर रहा है। इसके लिए आयोग ने विभिन्न कमेटियां गठित की हुई हैं। इसी बीच आयोग ने अब सभी निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से बीते वर्षों में जारी की गई डिग्रियों की पूरी जानकारी वेबसाइट पर डालने को कहा है। इसके अलावा दाखिलों की भी विद्यार्थियों के नाम-पते के साथ जानकारी देने को कहा है। विभिन्न डिग्रियों और कोर्सिज का फीस स्ट्रक्चर भी बताने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


निजी संस्थानों में केंद्र और राज्य सरकारों की कौन-कौन सी छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ कितने विद्यार्थियों को दिया जा रहा है, इसकी जानकारी भी मांगी गई है। निजी संस्थानों को उनकी मान्यता से संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। इसके अलावा शिक्षकों की संख्या, आधारभूत ढांचा, यातायात व्यवस्था, प्लेसमेंट और संस्थानों से पढ़ चुके विद्यार्थियों की जानकारी भी वेबसाइट पर दिखानी होगी। आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि हाईकोर्ट के एक फैसले को लागू करवाने के लिए आयोग ने सभी निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को पत्र जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed