फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPCC President and MP Pratibha Singh announced 25 lakh from Sansad Nidhi for Rain hit Nachan Mandi

Pratibha Singh: प्रतिभा सिंह बोलीं- एनएचएआई ने 90 डिग्री पर बनाया फोरलेन, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

Sun, 27 Aug 2023 07:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Aug 2023 07:20 PM IST
सार

प्रतिभा ने कहा कि मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते और कहते हैं लेकिन संसद में उन्होंने हिमाचल में हुए नुकसान का नाम तक नहीं लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का व्यक्तिगत दु:ख है।

विज्ञापन
HPCC President and MP Pratibha Singh announced 25 lakh from Sansad Nidhi for Rain hit Nachan Mandi
नाचन में आपदा प्रभावित गांव का दौरा करतीं सांसद प्रतिभा सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सांसद प्रतिभा सिंह ने एनएचएआई पर आरोप लगाया है कि कंपनी ने तय डिग्री को दरकिनार कर न गांव देखे न पहाड़ और फोरलेन का निर्माण कर दिया। प्रतिभा ने गोहर के लोनिवि के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता में यह आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एनएचएआई ने तय डिग्री पर नहीं बल्कि 90 डिग्री पर कीरतपुर मनाली फोरलेन का निर्माण किया। इससे आज इतना बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा की इस लापरवाही से करोड़ों का नुकसान हुआ है। कई लोगों के घर और गांव तक उजड़ गए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा आरोप लगा रही है कि मंडी की सांसद गायब हैं। इस पर प्रतिभा ने पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का मानसून सत्र चल रहा था और मैं इस सत्र में व्यस्त थी। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना के चलते उन्हें हिमाचल में आई आपदा को लेकर संसद में प्रदेश का पक्ष रखने का मौका नहीं मिला। उन्होंने लिखित रूप में प्रधानमंत्री मोदी को हिमाचल में हुए नुकसान के बारे में अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन


प्रतिभा ने कहा कि मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते और कहते हैं लेकिन संसद में उन्होंने हिमाचल में हुए नुकसान का नाम तक नहीं लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का व्यक्तिगत दु:ख है। हिमाचल में हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई करना असंभव है। प्रतिभा ने नाचन क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए अपनी सांसद निधि से 25 लाख देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व आबकारी मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान, मिल्क फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन ठाकुर चेतराम, मार्केट कमेटी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र सेन, यदोपति, फता राम और लाभ चंद शर्मा समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed