फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpcc chief sukhwinder sukhu statement over uttar pradesh elections

हिमाचल में नहीं होगा यूपी के चुनाव नतीजों का असर: सुक्खू

Mon, 20 Mar 2017 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी) Updated Mon, 20 Mar 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
hpcc chief sukhwinder sukhu statement over uttar pradesh elections

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत के लिए कोई कसर न छोडे़ं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चुनाव नतीजों से कार्यकर्ताओं को मनोबल गिराने की जरूरत नहीं है। दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम का हिमाचल में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन


मणिपुर, पंजाब और गोवा में स्पष्ट जनादेश कांग्रेस के पक्ष में था। भाजपा ने धन बल का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह किया है। रविवार को पधर में द्रंग ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में सुक्खू ने कहा कि कार्यकर्ताओं को कांग्रेस तथा देश विरोधी ताकतों से एकजुट होकर लड़ना है। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही घोषणापत्र को सरकारी दस्तावेज घोषित कर सभी वायदों को पूरा किया है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के लिए बजट 150 करोड़ का प्रावधान कर एक ऐतिहासिक पहल की है। 
विज्ञापन


घोषणापत्र में किए बेरोजगारी भत्ते देने के वायदे का पूरा किया है। हिमाचल देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जो बेरोजगारी भत्ता देगा। कहा कि संगठन की मजबूती को ब्लॉक और जिला स्तर पर रैलियां की जाएंगी। सुक्खू ने सम्मेलन के दौरान कांग्रेस से निष्कासित पूर्व वक्फ बोर्ड के चेयरमैन गुलजार मोहम्मद भारती के निष्कासन को बहाल करने की घोषणा की। गुलजार मोहम्मद भारती द्रंग के नगवाईं क्षेत्र से संबंध रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed