फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPCC chief sukhwinder sukhu hits out at opponents in shimla

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू ने लगे हाथ विरोधियों को खरी खोटी सुना डाली

Mon, 24 Sep 2018 07:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 24 Sep 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
HPCC chief sukhwinder sukhu hits out at opponents in shimla

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शक्ति एप की लांचिंग के दौरान अपने विरोधियों को लगे हाथ खूब खरी खोटी सुना डाली। उन्होंने कहा कि शक्ति एप से जहां बूथ स्तर पर कांग्रेस से लोगों को जोड़ा जा सकेगा, वहीं हाईकमान यह भी जान सकेगा कि कौन से नेता कितने पानी में है।

विज्ञापन


उन्होंने अपने विरोधियों का नाम लिए बिना निशाना साधते  हुए कहा कि कई नेता विधायक की टिकट के लिए बड़ा नेता होने का दावा करते रहे हैं और अपने प्रभाव से टिक ट भी झटक जाते है। उनके अपने बूथों में कांग्रेस की स्थिति ज्यादा नाजुक पाई जाती है।
विज्ञापन


शक्ति एप से हाईकमान यह भी पता लगा सकेगा कि जो नेता विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगते हैं, उनके अपने बूथों में कांग्रेस को कितना वोट मिला है और पार्टी की क्या स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

HPCC chief sukhwinder sukhu hits out at opponents in shimla

प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ऐसा क्यों होता है कि जब विधानसभा चुनाव होता है तो विधायक का चुनाव लड़ने वाले नेताओं के विधानसभा क्षेत्र में अस्सी फीसदी तक वोट पड़ती है। वहीं जब लोकसभा चुनाव होत है तो उसी विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग सिमटकर 60 फीसदी तक पहुंच जाती है।

ऐसा क्यों होता है? उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी के शक्ति एप से पता चल जाएगा कि नेताओं के बूथों में पार्टी की स्थिति क्या है और कौन नेता कितने पानी में है। सुक्खू के इतना कहते ही कुछ नेता मंच पर विराजमान थे और उन्होेंने अपने चेहरे लटका दिए थे।

सुक्खू ने मौके की नजाकत को देखते हुए ऐसी सुनाई की नेता इस मौके पर कुछ भी बोलने के काबिल नहीं रहे। क्योंकि इस दौरान मौके पर पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल भी मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed