{"_id":"964cc4139db0cd38d91ef213ad3ec092","slug":"hpcc-chief-sukhu-wrote-to-jp-nadda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री नड्डा को लिखा पत्र
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 03 May 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से हिमाचल में मेडिकल कॉलेजों को सीटों के आवंटन के मामले में इन्कवायरी मांगी है। उन्होंने छानबीन कर इस संबंध में उपयुक्त कार्रवाई करने को कहा है। इसके लिए सुक्खू ने नड्डा को एक पत्र लिखा है।
विज्ञापन
नड्डा को भेजे पत्र में कहा कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने महर्षि मार्कंडेश्वर मेडिकल कॉलेज कुमारहट्टी सोलन को अनड्यू प्रेफेयरेंस दी है। इस कॉलेज को 150 एमबीबीएस सीटें अलॉट की गई हैं। यह हैरानी की बात है कि वर्ष 1966 में स्थापित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला और 1996 में खोले गए डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में इन सीटों की संख्या एक बराबर यानी 100-100 है।
विज्ञापन
सुक्खू ने कहा कि वह यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि आईजीएमसी और टांडा कॉलेज में तमाम सुविधाएं एवं वाजिब परिसर होने के बावजूद वहां पर सीटें बढ़ाने से इंकार किया गया, जबकि महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय को 150 सीटों की अनुमति दी गई।
विज्ञापन