{"_id":"587b04bf4f1c1b577fbac76b","slug":"hpca-new-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन चुना जा सकता है एचपीसीए का नया अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिन चुना जा सकता है एचपीसीए का नया अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 15 Jan 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नए अध्यक्ष पर 20 जनवरी को निर्णय हो सकता है। एचपीसीए ने स्पेशल जनरल हाउस बुलाया है। इसमें नए अध्यक्ष के अलावा लोढा कमेटी की सिफारिशें लागू करने पर मंथन होगा। स्पेशल जनरल हाउस में एचपीसीए के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर सहित कार्यकारी सदस्य, जिला क्रिकेट कमेटियों के अध्यक्ष एवं सचिव और आजीवन सदस्य उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
संभावना जताई जा रही है कि स्पेशल जनरल हाउस में लोढा कमेटी की सिफारिशें लागू करने पर चर्चा के साथ अनुराग ठाकुर की जगह एचपीसीए के नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। नए अध्यक्ष के लिए एचपीसीए में लॉबिंग तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि एचपीसीए ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अध्ययन करने के बाद अब स्पेशल जनरल हाउस बुलाकर लोढा कमेटी की सिफारिशें लागू करने का मन बनाया है।
विज्ञापन
एचपीसीए के प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि 20 जनवरी को स्पेशल जनरल हाउस की बैठक बुलाई गई है। इसमें लोढा कमेटी की सिफारिशों को लागू करने को लेकर चर्चा करने के साथ आगामी रणनीति बनाई जाएगी। इसमें एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर भी आ सकते हैं। जानकार मान रहे हैं कि बीसीसीआई अध्यक्ष पद जाने के बाद अगर जनरल हाउस में अनुराग ठाकुर अध्यक्ष पद छोड़ते हैं तो उनके क्रिकेट कॅरिअर को दूसरा बड़ा धक्का होगा।
विज्ञापन
ये नाम हैं दौड़ में
अगर अनुराग ठाकुर एचपीसीए अध्यक्ष पद से हटते हैं तो नए अध्यक्ष पद की दौड़ में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर एवं ओपनर एवं एचपीसीए पदाधिकारी विक्रम राठौर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे अरुण धूमल, एचपीसीए के कोषाध्यक्ष असीम अग्रवाल,
प्रेस सचिव मोहित सूद और विशाल शर्मा का नाम चल रहा है। विक्रम ठाकुर भारतीय टीम के अहम सदस्य रह चुके हैं। वहीं, लोढा समिति की सिफारिशों के अनुसार लगातार 9 साल तक पदाधिकारी और सरकारी नौकरी में रहने वाला अध्यक्ष नहीं बन सकता है। ऐसे में संजय शर्मा, विशाल मरवाह, युधिष्ठर कटोच, प्रेम ठाकुर के नाम बाहर हो सकते हैं।