फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPCA Banned 12 cricketers for One Year in Himachal.

बड़ा फैसला, एक दर्जन क्रिकेटरों पर लगा प्रतिबंध

Sat, 20 Aug 2016 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 20 Aug 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
HPCA Banned 12 cricketers for One Year in Himachal.

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट ऐसोसिएशन की एजीएम में अनुशासनहीनता के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन क्रिकेट खिलाड़ियों पर प्रतिबंध के साथ जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन


बीसीसीआई एवं एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में होटल द पवेलियन धर्मशाला में वीरवार देर रात तक चली एचपीसीए की वार्षिक आम सभा में खिलाड़ियों पर यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई की गाज रणजी खिलाड़ी अंकुश बैंस भी गिरी है।
विज्ञापन


एचपीसीए की अनुशासन कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर खिलाड़ियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। जिन पर कार्रवाई हुई, उनमें कुल्लू जिला के अंडर-16 वर्ग के 4 खिलाड़ियों में चंदन कुमार, शुभम, जितेश कुमार और आर्यन सोहल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊना के अजय भारद्वाज और शिमला के शुभम वर्मा पर एक साल का प्रतिबंध लगाया है। एचपीसीए ने सभी 6 खिलाड़ियों के खेलने पर एक साल का प्रतिबंध लगाया है। हमीरपुर के अभिमन्यु राणा और कंवर अभिनय पर एक रणजी मैच खेलने पर प्रतिबंध के अलावा एक मैच की फीस भी काटी है।

लोढा कमेटी की सिफारिशों के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर

HPCA Banned 12 cricketers for One Year in Himachal.

रणजी खिलाड़ी अंकुश बैंस के खिलाफ तीन रणजी मैचों पर प्रतिबंध और तीन मैचों की फीस भी काटने का निर्णय लिया गया।  अनुशासनहीनता के मामले में ऊना जिला के प्रियांशु खंडूरी को 10 हजार और अमित पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

बीसीसीआई की ओर से लोढा कमेटी की सिफारिशों के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की गई है। बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने बताया कि याचिका में उन सिफारिशों को शामिल किया गया है जो बीसीसीआई के हित में नहीं हैं।

अनुराग के भाई फिर बनाए निदेशक

HPCA Banned 12 cricketers for One Year in Himachal.

अनुराग ठाकुर ने अपने अनुज अरुण धूमल को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में दोबारा निदेशक पद पर नियुक्त कर दिया। सुरेंद्र ठाकुर को भी बतौर डायरेक्टर नियुक्त किया दिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एचपीसीए जल्द ही अपना क्लब शुरू करेगी।

बीसीसीआई की वार्षिक आम सभा के लिए एचपीसीए की ओर से किस सदस्य को भेजा जाना है, बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत से अनुराग ठाकुर को इसका निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया। इसके अलावा एजीएम में 16 अक्तूबर को भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

स्वच्छता का संदेश हर कोने में पहुंचेगा
बैठक में स्वच्छ हिमाचल का संदेश प्रदेश के हर कोने में पहुंचाने का निर्णय लिया ताकि फरवरी में एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले पहले टेस्ट मैच में स्वच्छता प्रेमी बिना किसी पैसे के मैच का लुत्फ उठा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed