फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpca anurag thakur in dharamsala.

किस्तों में मिले वन रैंक, वन पेंशन की राशि: अनुराग

Mon, 01 Jun 2015 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 01 Jun 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
hpca anurag thakur in dharamsala.

सांसद एवं बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने धर्मशाला में मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार का भूमि अधिग्रहण पर अध्यादेश देश की जनता के हित में आएगा। वन रैंक, वन पेंशन मोदी सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन


इसके लिए बड़ी राशि देना सरकार के लिए मुश्किल होगा। इसलिए उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री को सुझाव दिया है कि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को वन रैंक, वन पेंशन की राशि किस्तों में दी जाए। लेकिन, पूर्व सैनिकों को यह पता होना चाहिए कि किस्त की अगली राशि कब दी जाएगी। ऐसा सरकार को सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल अपनी सरकार चलाने की स्थिति में नहीं हैं। केजरीवाल उप राज्यपाल नजीब जंग के साथ जंग करने में उलझे हुए हैं। केजरीवाल विकास और विश्वास की राजनीति नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आई आपदा के नाम पर मिली राहत में भी भ्रष्टाचार झकझोरने वाला है। ऐसा कांग्रेस के कार्यकाल में ही हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed