फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPBOSE Result 2019: students and parents expectation from the results

HPBOSE: छात्रों और अभिभावकों को कैसी हैं रिजल्ट से उम्मीदें, जानिए

Mon, 22 Apr 2019 10:20 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Apr 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
HPBOSE Result 2019: students and parents expectation from the results

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करने वाला है। इस बीच परीक्षार्थियों के साथ अभिभावक भी परिणाम का बेहद उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश के हमीरपुर जिले के नवदीप पब्लिक स्कूल बुद्धवीं की छात्रा अंशिका ठाकुर ने 10वीं की परीक्षा दी है।

विज्ञापन


 अंशिका ने बताया कि उसने परीक्षा के लिए खूब मेहनत की थी और उम्मीद है कि मेरिट में टॉप टेन में स्थान मिलेगा। अंशिका की माता मंजु ठाकुर ने बताया कि बेटी ने 10वीं की परीक्षा के दौरान 12 से 13 घंटे रोजाना पढ़ाई की थी।
विज्ञापन


उम्मीद है कि बेटी प्रदेश में नाम रोशन करेगी। अंशिका के पिता कर्मचंद ठाकुर और भाई निखिल का भी यही कहना है। पूरा परिवार अंशिका के रिजल्ट को लेकर बेहद उत्सुक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

HPBOSE Result 2019: students and parents expectation from the results

बोर्ड ने रिजल्ट जल्द घोषित करने के लिए कर्मचारियों पर बोझ बढ़ाने की बजाय इनकी संख्या में बढ़ोतरी की। इसके लिए बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्रों में बढ़ोतरी कर दी है। 30 से बढ़ाकर 53 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए।

पेपर मूल्यांकन में लगने वाले अध्यापकों की संख्या भी बढ़ा दी गई। बोर्ड ने पिछले साल 24 अप्रैल को 12वीं का परिणाम घोषित किया था, जबकि तीन मई को 10वीं का परिणाम निकाला था।

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेशभर में नियमित विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा संचालन के लिए 1980 परीक्षा केंद्र बनाए थे। वहीं एसओएस की 223 केंद्रों में परीक्षा हुई।

इन परीक्षा केंद्रों में 10वीं के 111977 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि 12वीं में 95497 परीक्षार्थी वार्षिक परीक्षा में बैठे। इसके अलावा एसओएस की 8वीं में 321, 10वीं में 10414 और 12वीं में 17419 परीक्षार्थी बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed