{"_id":"5c8cd89bbdec2214676aa3b3","slug":"hpbose-flying-squad-walk-1-5-kilometer-in-snow-to-check-exam-centres","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ में डेढ़ किमी पैदल चल किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ में डेढ़ किमी पैदल चल किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
Sun, 17 Mar 2019 01:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में निरीक्षक उपनिदेशक कांगड़ा के उड़नदस्ते की टीम ने जिले की दुर्गम घाटी मुल्थान तहसील की लोहारड़ी और कोठी कोढ़ परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। बर्फ में करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर टीम परीक्षा केंद्र पहुंची।
विज्ञापन
हालांकि, परीक्षा केंद्र में किसी प्रकार का कोई नकल का मामला टीम को नहीं मिला है, लेकिन दुर्गम घाटी के दोनों परीक्षा केंद्रों में इस साल पहली बार निरीक्षण करने उड़नदस्ता पहुंचा।
विज्ञापन
उपनिदेशक निरीक्षण कांगड़ा केके शर्मा के नेतृत्व में लोहारड़ी और कोठी कोढ़ पहुंची निरीक्षण टीम में प्रधानाचार्य संजय ठाकुर, दीनेश मिश्रा और अश्वनी नाग शामिल रहे। उपनिदेशक निरीक्षण कांगड़ा केके शर्मा ने बताया कि लोहरड़ी में 33 और कोठी कोढ़ में 14 अभ्यर्थी बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में बैठे थे।
विज्ञापन
रास्ता खराब होने की वजह से इन दोनों परीक्षा केंद्रों में कोई भी उड़नदस्ता अभी तक निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा था। इसलिए शनिवार को उपनिदेशक निरीक्षण की टीम निरीक्षण के लिए वहां गई थी।
बीओ ने किया प्राइमरी स्कूलों का निरीक्षण
उपनिदेशक निरीक्षण केके शर्मा ने बताया कि दुर्गम घाटी के प्राथमिक स्कूलों का शनिवार को निरीक्षण किया गया। बीओ दीनेश कटोच और जगत राम ने घाटी के प्राइमरी स्कूलों का निरीक्षण किया।