फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPBOSE Dharamshala Deslared SOS Matric Result is only 26 percent

एसओएस मैट्रिक का परिणाम मात्र 26 फीसदी, 10 हजार में से सिर्फ इतने हुए पास

Thu, 09 May 2019 02:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 May 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
HPBOSE Dharamshala Deslared SOS Matric Result is only 26 percent
फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एसओएस (राज्य मुक्त विद्यालय) की मैट्रिक परीक्षा का परिणाम मात्र 26.05 फीसदी रहा है। गुरुवार को बोर्ड ने एसओएस का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में 10209 परीक्षार्थियों में से 2659 परीक्षार्थी पास हुए हैं। इसके अलावा 5780 परीक्षार्थियों को री-अपीयर घोषित किया गया है।

विज्ञापन


परीक्षा में 20 परीक्षार्थी अंतिम अवसर में भी पेपर क्लीयर नहीं कर पाए हैं। ऐसे में इन अभ्यर्थियों को फेल घोषित किया गया है। वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन करवाने के लिए अभ्यर्थी 500 और पुनर्निरीक्षण करवाने के लिए 400 रुपये शुल्क के साथ 23 मई तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षार्थी एसओएस के अध्ययन केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


बोर्ड ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं करेगा। वहीं परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों को री-अपीयर घोषित किया गया है। वह जून 2019 में होने वाली परीक्षा के लिए 9 से 23 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आठवीं के बाद सीधे दसवीं की परीक्षा, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषय की परीक्षा देना चाहते हैं तो ऐसे परीक्षार्थियों को सितंबर 2019 में होने वाली एसओएस की परीक्षाओं के लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए बोर्ड बाद में तिथियों का निर्धारण करेगा। उधर, राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बोर्ड ने एसओएस दसवीं का परिणाम घोषित कर दिया है। एसओएस आठवीं का परिणाम भी शीघ्र घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed