फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPBOSE 12th Commerce Topper Saijal Arora side story

HPBOSE 12th Result: राशन बेचने वाले की बेटी हिमाचल में टॉपर

Wed, 25 Apr 2018 08:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सराहां (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, सराहां (सिरमौर) Updated Wed, 25 Apr 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
HPBOSE 12th Commerce Topper Saijal Arora side story

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12th कक्षा के परिणाम में कामर्स संकाय में प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल करने वाली सैजल अरोड़ा के पिता पेशे से दुकानदार हैं। जिला सिरमौर के सराहां में उनकी किराना की दुकान है। राशन बेचने वाली की बेटी ने हिमाचल प्रदेश में टॉप कर कमाल कर दिया है।

विज्ञापन


माता-पिता अपनी बेटी की उपलब्धि से गौरवान्वित हो उठे हैं। वहीं शिक्षक उनकी पीठ थपथपा रहे हैं। सैजल अरोड़ा सीए बनना चाहती है। सैजल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षकों व माता-पिता को दिया है। उसने बताया कि वह परीक्षा के समय 16 से 18 घंटे तक पढ़ाई करती थी। कहा कि यदि कड़ा परिश्रम किया जाए तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

11वीं में ही मन बना लिया था

HPBOSE 12th Commerce Topper Saijal Arora side story

उन्होंने बताया कि वह दसवीं तक डीएवी पब्लिक स्कूल से पढ़ी है। जब सैजल ने 11वीं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में प्रवेश लिया था तो उसी समय मन बना लिया था कि वह 12th में वार्षिक परीक्षा परिणाम में अपने अभिभावकों व अपने अध्यापकों का नाम रोशन करके रहेगी।

सैजल के पिता इंद्र कुमार अरोड़ा व माता लीना अरोड़ा समेत स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एचआर शर्मा, डीएवी स्कूल की प्रधानाचार्य शालिनी कांत ठाकुर, स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान संजय पाल ठाकुर, कॉमर्स के प्रवक्ता सुभाष शर्मा व संजय शर्मा समेत सभी अध्यापकों ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed