{"_id":"62adf9c2316e2f290b580886","slug":"hpbose-10th-class-annual-examination-result-will-declare-next-week-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE 10th Result update: हिमाचल में अगले सप्ताह आएगा 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE 10th Result update: हिमाचल में अगले सप्ताह आएगा 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम
Sat, 18 Jun 2022 09:45 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 Jun 2022 09:45 PM IST
सार
स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी अगले सप्ताह घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी अगले सप्ताह घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड प्रयास कर रहा है कि परिणाम 24-25 जून तक घोषित कर दिया जाए। बता दें प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने शनिवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
तीनों संकायों में पांच टॉपरों में से चार छात्राएं और एक छात्र अव्वल रहा। परीक्षा में कुल 88,013 परीक्षार्थी बैठे थे, जिनमें से 82,342 पास हुए। 1,889 फेल, जबकि 3,379 की कंपार्टमेंट आई। इसके अलावा आरएलडी-41, आरएलई-1, पीआरएस-5 और पीआरसी 15 परीक्षार्थियों को घोषित किया गया।
विज्ञापन