फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpas exam pattern will be changed from 2017

इस बार पुराने पैटर्न पर ही होगी एचएएस परीक्षा

Sun, 13 Dec 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 13 Dec 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
hpas exam pattern will be changed from 2017

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) के लिए परीक्षा इस बार पुराने पैट्रन पर ही होगी। सिलेबस नहीं बदल पाने के कारण राज्य लोक सेवा आयोग ने साल 2016 में होने वाली इस परीक्षा को आईएएस की तर्ज पर कराने से हाथ पीछे खींच लिए हैं।

विज्ञापन


आयोग ने साल 2016 में आईएएस की तर्ज पर परीक्षा लेने का दावा किया था लेकिन सिलेबस ही नहीं बदल पाने के कारण अब यह फैसला टाल दिया गया है। आयोग का दावा है कि वर्ष 2017 में ही नए पैटर्न से परीक्षा करवाई जा सकेगी।
विज्ञापन


राज्य लोक सेवा आयोग एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा के लिए शीघ्र ही आवेदन मांगने जा रहा है। जल्द एचएएस के पदों को विज्ञापित कर दिया जाएगा। आयोग का अब कहना है कि परीक्षा का सिलेबस बदलने में अभी समय लगेगा। दूसरी ओर परीक्षा के लिए बहुत कम समय रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में जल्दबाजी में परीक्षा पैटर्न में बदलाव संभव नहीं है। राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव संजीव पठानिया ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस बार नए पैटर्न से परीक्षा की संभावना कम है, हालांकि, इस बारे में अंतिम फैसला आयोग की बैठक में होगा।


क्या होना था बदलाव-
नई व्यवस्था में एचएएस की परीक्षा में ऐच्छिक विषय दो के स्थान पर एक ही रखा जाना था। इसमें आईएएस के सिलेबस को भी शामिल किया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed