फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Temperature reached 31 degrees in Shimla after 10 years

Himachal Weather: शिमला में 10 साल बाद तापमान 31 डिग्री पहुंचा, आठ जिले लू की चपेट में, जानें मौसम का हाल

Fri, 14 Jun 2024 07:44 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 14 Jun 2024 07:44 PM IST
सार

मैदानी इलाके तो गर्म हैं ही, लेकिन पहाड़ भी तप रहे हैं। हाल ये हैं कि शिमला में 10 साल बाद अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
Himachal Weather Temperature reached 31 degrees in Shimla after 10 years
शिमला में शुक्रवार को खिली तेज धूप से बचने के लिए लोगों ने छाते का लिया सहारा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

राजधानी शिमला में शुक्रवार को 10 साल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 2014 में जून में ही अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। भीषण गर्मी के बीच हिमाचल के आठ जिले ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, शिमला और मंडी लू की चपेट में आ गए हैं। शुक्रवार को प्रदेश के 9 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रहा। मैदानी क्षेत्रों के साथ अब पहाड़ों में भी सूरज आग उगल रहा है। अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है।



शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्र गर्मी से खूब तपे। शुक्रवार इस सीजन का प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। धर्मशाला, ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और मनाली में दो साल बाद जून में सबसे अधिक पारा रिकॉर्ड हुआ। हिमाचल के सभी क्षेत्रों में 17 जून तक गर्मी का प्रकोप जारी रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होने का पूर्वानुमान है। 18 जून से प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें पड़ने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। जून के आखिरी हफ्ते तक प्रदेश में मानसून के प्रवेश आने के आसार जताए गए हैं।

विज्ञापन




न्यूनतम पारा पावंटा में सबसे अधिक रहा
शुक्रवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 20.2, धर्मशाला में 24.8, ऊना में 22.4, नाहन में 25.9, सोलन में 21.9, मनाली में 13.7, कांगड़ा में 22.2, मंडी में 20.9, बिलासपुर में 22.1, हमीरपुर में 21.8, चंबा में 18.1, डलहौजी में 17.3, धौलाकुआं में 24.7, बरठीं में 21.2, कसौली में 23.2, देहरागोपीपुर में 27.0 और पांवटा साहिब में 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्षेत्र अधिकतम तापमान
नेरी       46.7
ऊना  43.6
धौलाकुआं 43.2
बिलासपुर 43.1
हमीरपुर 41.8
कांगड़ा  41.2
बरठीं 40.9
सुंदरनगर 40.8
चंबा  40.4
मंडी 39.4
नाहन 39.0
सोलन 37.5
धर्मशाला  37.0
शिमला  31.0
मनाली  29.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed