{"_id":"5d6773358ebc3e93c7349f48","slug":"hp-vidhan-sabha-monsoon-session-2019-reply-by-transport-minister-govind-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने विश्राम गृह के लिए सड़क मांगी तो मंत्री बोले- पांच साल में ध्यान नहीं आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने विश्राम गृह के लिए सड़क मांगी तो मंत्री बोले- पांच साल में ध्यान नहीं आया
Thu, 29 Aug 2019 12:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुका के कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने हरिपुरधार के वन विश्राम गृह और नैनीधार की निरीक्षण कुटीर के लिए सड़क और बिजली का प्रबंध करने का मुद्दा उठाया तो वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर बोले - पांच साल में आपको ध्यान नहीं आया। इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की बात का समर्थन करते हुए तंज किया और कहा - आपको यह सब मालूम था।
विज्ञापन
विनय कुमार ने प्रश्नकाल में सवाल किया कि जहां रेस्ट हाउस बनाए गए हैं, वहां न तो बिजली है और न ही पानी है। विनय कुमार ने कहा कि अभी भी लोग वहां पैदल जाते हैं। वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि हरिपुरधार में विश्राम गृह है और नैनीधार में वन विभाग की निरीक्षण कुटीर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिजली का प्रबंध किया जाएगा। यहां निकटवर्ती माता भंगायणी का मंदिर है। इसके लिए बिजली दी जाएगी। सड़क भी दुरुस्त होगी। माता भंगायणी मंदिर से विश्राम गृह की दूरी लगभग तीन किलोमीटर है।
विज्ञापन