फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp vidhan sabha monsoon session 2019 MLA can ask only five questions

मानसून सत्र: एक दिन में पांच सवाल ही पूछ सकेंगे विधायक

Sun, 11 Aug 2019 11:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Aug 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
hp vidhan sabha monsoon session 2019 MLA can ask only five questions
फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रश्नकाल में एक दिन में विधायक केवल पांच प्रश्न ही पूछ सकेंगे ताकि सबको सवाल पूछने का मौका मिल सके। एक सदस्य एक दिन में दो तारांकित और तीन अतारांकित प्रश्नों से ज्यादा सवाल नहीं पूछेंगे, जिसमें कोष्ठक हुए प्रश्न भी शामिल होंगे। इसके अलावा सत्र के दौरान सदस्यों के लिए सदन में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक रहेगी।  

विज्ञापन


तेरहवीं विधानसभा का छठा सत्र 19 अगस्त को दो बजे से शुरू होने जा रहा है। इस बारे में विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के अनुसार जो सदस्य अपने प्रश्न का मौखिक उत्तर चाहता है, वह इसे शुरू करने से पहले एक तारे का निशान लगाएगा। यदि तारे का निशान नहीं लगाया तो प्रश्न उस सूची में प्रकाशित होगा, जिसमें लिखित उत्तर दिए जाने हैं।
विज्ञापन


सदस्यों को चाहिए कि वे केवल उन्हीं प्रश्नों पर तारे के निशान लगाएं, जिनके बारे में अनुपूरक प्रश्न पूछे जाने की संभावना हो। उन प्रश्नोें में भी तारे के निशान नहीं लगाए जाने चाहिए, जिनमें मात्र आंकड़े पूछे गए हों या सदन के पटल पर विवरण रखने की प्रार्थना की गई हो। सार्वजनिक महत्व से संबंधित प्रश्न 15 दिन से कम अवधि में सूचना देकर पूछे जा सकते हैं। बशर्ते ये अत्यावश्यक प्रकार के हों। अल्प सूचना से प्रश्न पूछने के कारण नोटिस में दिए जाने चाहिए। बाकी प्रश्नों का नोटिस 15 दिन से कम अवधि का नहीं दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्नों के नोटिस साफ  शब्दों में लिखें 
प्रश्नों के नोटिस भी छपे हुए फार्म में ही देने होंगे। ये नोटिस ऑनलाइन भी दिए जा सकते हैं। यह भी आग्रह किया है कि वे अपने प्रश्नों के नोटिस पढ़ने योग्य साफ  शब्दों में लिखें। प्रश्नों में कोई व्यक्तिवाचक नाम हों तो उन्हें भी साफ-साफ लिखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed