फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP state electricity board decided to waive off suvidha shulk

ऑनलाइन बिजली बिल जमा कराओ, सुविधा शुल्क के पैसे बचाओ

Fri, 05 May 2017 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 05 May 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
HP state electricity board decided to waive off suvidha shulk

हिमाचल के 22 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड प्रबंधन ने बड़ी राहत दी है। ऑनलाइन बिजली बिल जमा कराने पर अब बोर्ड अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूलेगा। बोर्ड प्रबंधन ने सुविधा शुल्क खत्म कर दिया है। अभी तक नेट बैंकिंग से बिल जमा कराने पर उपभोक्ताओं से 3.70 रुपये और क्रेडिट या डेबिट कार्ड से बिल देने पर 0.7 से 0.9 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लिया जाता था।

विज्ञापन


बता दें कि शुल्क के बावजूद प्रदेश के 16 लाख उपभोक्ता ऑनलाइन बिजली बिल जमा करवा रहे हैं। बोर्ड 181 विद्युत उपमंडलों में ऑनलाइन बिल जमा करवाने की सुविधा दे रहा है। बिजली बिल ऑनलाइन जमा करवाने के लिए उपभोक्ता डेबिट, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। बिल जमा करवाने के लिए उपभोक्ताओं को सबसे पहले बिजली बोर्ड की वेबसाइट www.hpseb.com पर लॉग इन करना होगा।

विज्ञापन

इस तरह जमा कराएं बिल

HP state electricity board decided to waive off suvidha shulk

वेबसाइट पर कस्टमर आईडी नंबर या ‘के’ नंबर दोनों में से किसी एक लिंक पर क्लिक करें। ‘के’ नंबर पर क्लिक करने पर उपभोक्ता को यहां अपनी जानकारी पंजीकृत करवानी होगी। इसके बाद बिल जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू होगी। कस्टमर आईडी नंबर पर क्लिक करने से बिल जमा करवाने की प्रक्रिया सीधे शुरू हो जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत उपभोक्ता को अपनी ई मेल आईडी या मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होगी।

पेमेंट का माध्यम चुनना होगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद बिल की भुगतान हो जाएगा। उपभोक्ता को ई मेल और मोबाइल फोन पर रसीद प्राप्त हो जाएगी। एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक की ओर से बिजली बोर्ड को ऑनलाइन बिल जमा करवाने के लिए गेटवे दिया गया है। राज्य बिजली बोर्ड के उपनिदेशक लोक संपर्क  अनुराग पराशर ने शुल्क खत्म करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed