फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP's award for renewable energy

पीएम मोदी ने हिमाचल को किया सम्मानित

Mon, 16 Feb 2015 11:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 16 Feb 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
HP's award for renewable energy

अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ने शानदार काम किया है। इस काम के लिए रविवार को दिल्ली में पहले अक्षय वैश्विक पुनर्निवेश सम्मेलन में हिमाचल को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया को यह पुरस्कार प्रदान किया। तीन दिवसीय सम्मेलन में प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


हिमाचल की ओर से अपनी प्रस्तुति में ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने बताया कि प्रदेश में अक्षय ऊर्जा स्रोतों को लोकप्रिय बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में लघु पन विद्युत परियोजनाएं, सोलर वाटर हीटर, फोटो वोल्टिक लाइट्स तथा पवन ऊर्जा प्रमुख हैं। इन परियोजनाओं को ‘हिम ऊर्जा’ सरकारी नोडल एजेंसी के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा है।

सोलर पावर प्लांट लगाने को प्राथमिकता

HP's award for renewable energy

प्रदेश के बर्फीले और दूरदराज क्षेत्रों में ऐसे ऊर्जा स्रोत को लोकप्रिय बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पठानिया ने निवेशकों को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार ने अब तक 5 मेगावाट तक की 478 लघु पन विद्युत परियोजनाएं निवेशकों को आवंटित की हैं।

इस क्षेत्र में निवेश के लिए आगे आने के लिए कहा। प्रदेश सरकार ने ऐसी और 150 लघु परियोजनाएं पहचान की हैं, जिन्हें आवंटित किया जाना है। पठानिया ने निवेशकों को यह भी अवगत करवाया कि सरकार प्रदेश में सोलर पावर प्लांट लगाने को भी प्राथमिकता प्रदान कर रही है।

अभी हाल ही में सिरमौर के बड़ू साहिब यूनिवर्सिटी में 200 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट लगाया है। प्रदेश के सभी जिलाधीश कार्यालयों में भी 4 किलोवाट तक के सोलर प्लांट लगाए गए हैं।

प्रदेश के बर्फीले और दूरस्थ क्षेत्रों में लगभग 51,000 से भी ज्यादा सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी हैं। इसमें हिम ऊर्जा के सीईओ भानु प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed