फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP public service commission Ex chairman CM Sharma shoots Himself in home at Jakhoo Shimla

लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन ने खुद को मारी गोली, घर में मिला शव

Fri, 16 Nov 2018 04:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 16 Nov 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
HP public service commission Ex chairman CM Sharma shoots Himself in home at Jakhoo Shimla

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रहे रिटायर्ड मेजर जनरल चंद्र मोहन शर्मा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शिमला के जाखू स्थित आवास के बेसमेंट में उन्होंने अपने पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली।

विज्ञापन


अंदेशा है कि गोली 9 एमएम की है। कान की बीमारी (टिनिटस) के कारण वह डिप्रेशन में थे। मौके से पुलिस ने पांच पन्नों का सूसाइड नोट भी बरामद किया है। सूसाइड नोट में बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।
विज्ञापन


शर्मा के दो बेटों में एक विदेश और दूसरे मुंबई में रहते हैं। घटना के समय उनकी पत्नी भी घर पर ही थीं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम शनिवार को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेडरूम में पांच पन्नों का एक नोट मिला

HP public service commission Ex chairman CM Sharma shoots Himself in home at Jakhoo Shimla

साल 2009 से 2013 तक राज्य लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष रहे चंद्र मोहन शर्मा पत्नी के साथ जाखू स्थित घर ग्रेस कॉटेज में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह वह घर से अचानक कहीं चले गए। उन्होंने अपने बेडरूम में पांच पन्नों का एक नोट लिख रखा था।

नोट में बीमारी के बारे में विस्तार से लिखा है। वह करीब एक साल से कान की बीमारी से परेशान थे। नोट पढ़कर पत्नी ने तुरंत रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी। पुलिस को सुबह करीब आठ बजे इस बारे में बताया गया।

तलाश के दौरान करीब दस बजे घर के बेसमेंट में उनका शव बरामद किया गया। मौके पर पुलिस ने खुदकुशी के लिए इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है। घटना बेसमेंट में होने के चलते गोली की आवाज किसी ने भी नहीं सुनी। पिस्टल के लाइसेंस को लेकर जांच की जा रही है।

सूसाइड नोट में ये लिखा

HP public service commission Ex chairman CM Sharma shoots Himself in home at Jakhoo Shimla

सूचना मिलने के बाद शिमला के एसपी ओमापति जमवाल, डीएसपी प्रमोद शुक्ला और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य उठाए। पूरी कार्रवाई होने के बाद करीब साढ़े तीन बजे शव पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया।

डीएसपी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि सूसाइड नोट और प्रारंभिक जांच के अनुसार चंद्र मोहन शर्मा कुछ समय से अस्वस्थ थे, जिससे वे परेशान थे। इसी परेशानी के कारण उन्होंने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। 

रिटायर्ड मेजर जनरल चंद्र मोहन शर्मा ने सूसाइड नोट में लिखा है कि ‘अब बीमारी बर्दाश्त से बाहर हो गई है। मैं जा रहा हूं। कड़ी मेहनत से जो संपत्ति अर्जित की है इसे संभालना।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed