फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Politics: Jairam Thakur says cm Sukhu is running the govt not as a whole, but as a faction of the Congress.

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- सरकार नहीं, कांग्रेस का एक गुट ही चला रहे मुख्यमंत्री सुक्खू

Wed, 10 Jun 2026 07:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Jun 2026 07:42 PM IST
सार

ऊना में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जब कांग्रेस के अध्यक्ष थे, तब भी वह संगठन के बजाय सिर्फ अपना गुट चलाते थे और आज मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वह सरकार चलाने के बजाय केवल अपना गुट ही चला रहे हैं। 

विज्ञापन
HP Politics: Jairam Thakur says cm Sukhu is running the govt not as a whole, but as a faction of the Congress.
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। ऊना में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जब कांग्रेस के अध्यक्ष थे, तब भी वह संगठन के बजाय सिर्फ अपना गुट चलाते थे और आज मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वह सरकार चलाने के बजाय केवल अपना गुट ही चला रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के उस पुराने बयान पर पलटवार किया, जिसमें सुक्खू ने भाजपा में पांच गुट होने की बात कही थी। जयराम ठाकुर ने कहा कि बगावत भाजपा में नहीं, बल्कि खुद कांग्रेस के भीतर हुई है। वहां पहले वरिष्ठ नेता कौल सिंह और मंत्री चंद्र कुमार ने मोर्चा खोला और अब पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने पूरी पोल खोलकर रख दी है।

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को नसीहत दी कि उन्हें भाजपा की चिंता करने के बजाय अपने दल की ओर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि एकजुट भाजपा ने ही उन्हें पूरे प्रदेश में करारी शिकस्त दी है। स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव के नतीजों के बाद से बौखलाए मुख्यमंत्री को अब अपनी हार स्वीकार कर कांग्रेस की जीत के झूठे दावे बंद कर देने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने सारे कामकाज बंद कर विकास पर पूर्ण विराम लगा रखा है। इस अवसर पर ऊना स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, सांसद अनुराग ठाकुर और भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन सहित हिमाचल भाजपा के अन्य नेता भी साथ रहे। जयराम ठाकुर ने स्पोर्ट्स हॉस्टल, सरकाघाट की प्रतिभाशाली बास्केटबाल खिलाड़ी काव्या शर्मा को वर्ल्ड स्कूल बास्केटबाल चैंपियनशिप (सर्बिया) के लिए भारतीय टीम में चयन होने पर बधाई दी और इसे पूरे हिमाचल के लिए गर्व का विषय बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुक्खू सरकार की सुस्ती से बल्क ड्रग पार्क परियोजना में देरी : जयराम

 पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार की उदासीनता और धीमी कार्यशैली के कारण हरोली में बन रहा बल्क ड्रग पार्क परियोजना तय गति से आगे नहीं बढ़ पा रही है, जिससे प्रदेश को आर्थिक और औद्योगिक स्तर पर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर समयबद्ध ढंग से काम किया गया होता, तो प्रदेश को निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास के बड़े अवसर अब तक प्राप्त हो चुके होते। जयराम ठाकुर ने बुधवार भाजपा नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वाधिक लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड बनाने के अवसर पर जिला ऊना के हरोली में निर्माणाधीन बल्क ड्रग पार्क का स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोविड काल के दौरान जब दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की आपूर्ति के मामले में चीन पर अत्यधिक निर्भरता की समस्या सामने आई थी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश को दवा निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तीन बल्क ड्रग पार्क स्थापित करने का निर्णय लिया था। जयराम ठाकुर ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के पूर्ण होने से न केवल ऊना जिला बल्कि पूरे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। फार्मा हब के रूप में स्थापित हिमाचल प्रदेश को दवा निर्माण में प्रयुक्त कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, उत्पादन लागत कम होगी और प्रदेश के युवाओं को हजारों प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed