फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Politics: BJP spokesperson Dharmani said cm Sukhu careless, did not pay tribute to the martyrs on Kargil D

HP Politics: भाजपा प्रवक्ता धर्माणी बोले- सुक्खू लापरवाह, कारगिल दिवस पर नहीं दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Wed, 26 Jul 2023 07:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Jul 2023 07:58 PM IST
सार

महेंद्र धर्माणी ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जनसरोकारों को लेकर लापरवाह लगते हैं। उन्होंने कहा कि आज कारगिल दिवस को नजरअंदाज कर मुख्यमंत्री ने यह साबित कर दिया है।

विज्ञापन
HP Politics: BJP spokesperson Dharmani said  cm Sukhu careless, did not pay tribute to the martyrs on Kargil D
भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जनसरोकारों को लेकर लापरवाह लगते हैं। उन्होंने कहा कि आज कारगिल दिवस को नजरअंदाज कर मुख्यमंत्री ने यह साबित कर दिया है। प्रेस बयान में धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री का जनता और उसकी भावनाओं के प्रति नकारात्मक रुख कई बार सामने आ चुका है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि उन्होंने 97 प्रतिशत हिंदू विचारधारा वाले राज्य में हिंदुत्व को हराकर जीत हासिल की है। इस तरह वे राज्य की बहुसंख्यक आबादी का अपमान करते हैं। धर्माणी ने कहा की कारगिल विजय दिवस पर किसी भी समारोह में मुख्यमंत्री का न जाना राज्य के वीर सैनिकों के प्रति खेदजनक है। पूरा देश जहां अपने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है, वहीं सुक्खू सरकार इस तरफ उदासीन है।
विज्ञापन


भाजपा ने दिलाया जनजातीय का दर्जा : धर्माणी, तोमर
शिमला, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी और बलदेव तोमर ने कहा है कि हाटी समुदाय को 50 साल के लंबे संघर्ष के बाद केंद्र की भाजपा सरकार ने जनजातीय का दर्जा दिया। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित भाई शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप और सभी सांसदों का आभार व्यक्त किया है। भाजपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, जिला सिरमौर भाजपा के नेता चौधरी सुखराम, बलदेव तोमर, रीना कश्यप, बलदेव भंडारी, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, प्रदेश भाजपा के समस्त नेतृत्व की ओर से हाटी समुदाय के सभी लोगों और प्रदेश वासियों को इस निर्णय की बधाई दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed