{"_id":"cb5d2b6d0ada052031b21a1447a3c53b","slug":"hp-police-recruitment-result-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित, देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित, देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 18 Jul 2015 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने कांस्टेबलों के खाली पदों को भरने के लिए ली लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 776 पदों को भरने के लिए जून माह में लिखित परीक्षा करवाई गई थी।
विज्ञापन
क्लिक कर देखें रिजल्ट
इस परीक्षा में करीब 80 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया था। 80 अंक की इस परीक्षा पर सवाल भी काफी उठे थे। शिमला समेत कई परीक्षा केंद्रों पर भारी नकल करवाने के भी आरोप लगे थे। भाजपा ने तो इस परीक्षा को रद्द करवाने तक की मांग की थी।
विज्ञापन
मगर इन सबके बीच पुलिस विभाग ने रिजल्ट घोषित कर दिया है। पुलिस विभाग का कहना है कि यह रिजल्ट एचपी पुलिस की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
पुलिस मुख्यालय का कहना है कि अभ्यर्थी अपने अपने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर भी रिजल्ट की लिस्ट देख सकते हैं। इस परीक्षा में मैरिट में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार रखा जाएगा। इसके बाद ही चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जानी है।
विज्ञापन