Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP police Constable Recruitment: 36 youths came in contact with accused Vikram and Balvindra, 25 have given mo

HP Constable Recruitment: आरोपी विक्रम और बलविंद्र के संपर्क में आए थे 36 युवा, 25 ने दिए हैं पैसे

Tue, 24 Jun 2025 05:00 AM IST
Krishan Singh तनुज सैणी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
तनुज सैणी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Jun 2025 05:00 AM IST
सार

प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती फर्जीवाड़ा और पेपर लीक मामलों में आरोपी विक्रम और बलविंद्र उर्फ सोनू जरयाल की संलिप्तता के चलते इस बार अभ्यर्थियों ने स्वयं इनसे संपर्क किया था। 

विज्ञापन
HP police Constable Recruitment: 36 youths came in contact with accused Vikram and Balvindra, 25 have given mo
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती फर्जीवाड़ा और पेपर लीक मामलों में आरोपी विक्रम और बलविंद्र उर्फ सोनू जरयाल की संलिप्तता के चलते इस बार अभ्यर्थियों ने स्वयं इनसे संपर्क किया था। उन्हें कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में पास करवाने की एवज में राशि देने की बात कही। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों से 36 अभ्यर्थी संपर्क में आए। जिनसे आरोपियों ने परीक्षा पास करवाने की एवज में चार लाख रुपये की डील फाइनल की।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal: 'शिमला में ग्रीन टैक्स लगाने पर जल्द फैसला ले हिमाचल सरकार', हाईकोर्ट की प्लास्टिक कचरे पर सख्ती

विज्ञापन
Trending Videos

इसमें से करीब 25 अभ्यर्थियों ने ही आरोपियों को 50 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये दिए, जो जवाली और चंबा जिला से संबंधित हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों और अभ्यर्थियों ने यह बयान पुलिस को दिए हैं। पुलिस जांच में एक और नाम भी सामने आया है। इसमें पुलिस पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हो चुका युवक भी दोबारा अभ्यर्थियों को फंसाने का काम कर रहा था।
विज्ञापन

इस युवक को आरोपियों ने अभ्यर्थियों को उनको पास लाने के लिए कहा. जिसके लिए कमीशन देने की बात हुई थी। वहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि 15 जून को पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से दो दिन पहले ही अभ्यर्थियों को जसूर में बुलाया था। इन्हें परीक्षा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर सचेत किया। इसमें अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और किसी से भी बात न करने को कहा गया।
 

विज्ञापन

आरोपियों की ओर से अभ्यर्थियों को दो दिन पहले ही जसूर में बुलाए जाने के चलते कुछ को उन पर शक हुआ और वह वहां नहीं पहुंचे। संदेह के आधार पर जिन अभ्यर्थियों से पूछताछ की गई है। उन्होंने भी बताया है कि वह परीक्षा के दिन सीधे परीक्षा केंद्र पर ही पहुंचे। हालांकि, पुलिस जांच में अभी तक पेपर लीक को लेकर कोई भी साक्ष्य पुलिस को नहीं मिला है।

इसमें अभ्यर्थियों के साथ ठगी होने और आरोपियों ने भी पैसे लेने की बात को कबूल किया है।  उधर, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इस ठगी मामले में साक्ष्य के आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि अभ्यर्थियों ने आरोपियों से संपर्क किया। पेपर लीक के संबंध में अभी साक्ष्य नहीं मिले हैंं, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सभी बिंदुओं पर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed