{"_id":"69de59a29fa6b37b800b033c","slug":"hp-panchayat-election-publication-of-voter-lists-begins-separate-voter-lists-will-be-prepared-for-new-pancha-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Panchayat Election: मतदाता सूचियों का प्रकाशन शुरू, नई पंचायतों की अलग बनेगी वोटर लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Panchayat Election: मतदाता सूचियों का प्रकाशन शुरू, नई पंचायतों की अलग बनेगी वोटर लिस्ट
Wed, 15 Apr 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 Apr 2026 06:00 AM IST
सार
पंचायतीराज विभाग ने पहले से तैयार वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण (स्पेशल रिवीजन) भी आरंभ कर दिया है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचायत चुनाव के चलते राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों के प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंचायतीराज विभाग ने पहले से तैयार वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण (स्पेशल रिवीजन) भी आरंभ कर दिया है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। नई गठित पंचायतों के लिए अलग से मतदाता सूचियां तैयार की जा रही हैं। इन पंचायतों में मतदाताओं का डाटा एकत्र कर सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए पंचायत सचिवों और बीएलओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं। स्पेशल रिवीजन के तहत मतदाताओं को अपने नाम जोड़ने, संशोधित करने या हटाने का अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन किया जा सकता है। पंचायतीराज विभाग का लक्ष्य है कि इस महीने के अंत तक प्रदेश की 3757 पंचायतों की मतदाता सूचियां पूरी तरह तैयार कर ली जाएं। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर पूरी प्रक्रिया की नियमित निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन