फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Panchayat Election: Commission has given its two fold message to the department

HP Panchayat Election: आयोग की विभाग को दो टूक, 31 मार्च तक जमा करवाएं चुनाव से जुड़े दस्तावेज

Wed, 11 Mar 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Mar 2026 05:00 AM IST
सार

निर्वाचन आयोग ने संबंधित अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए हैं कि पंचायत और शहरी निकायों के चुनाव से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाओं और दस्तावेजों को 31 मार्च तक हर हाल में पूरा कर आयोग के पास जमा कराया जाए, ताकि समयबद्ध तरीके से चुनाव कराए जा सकें। 

विज्ञापन
HP Panchayat Election: Commission has given its two fold message to the department
राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने पंचायत चुनाव पर जारी किए सख्त निर्देश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनाव को लेकर स्पष्ट रुख अपनाया है। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए हैं कि पंचायत और शहरी निकायों के चुनाव से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाओं और दस्तावेजों को 31 मार्च तक हर हाल में पूरा कर आयोग के पास जमा कराया जाए, ताकि समयबद्ध तरीके से चुनाव कराए जा सकें। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची की अध्यक्षता में सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोग के अधिकारी, पंचायतीराज विभाग और शहरी विकास विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पंचायतों के गठन, पुनर्सीमांकन और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारियों से पूछा - क्या नई पंचायतों के गठन और उनसे जुड़ी औपचारिकताओं का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सकेगा।

विज्ञापन

इसको लेकर विभाग ने हामी भरी कि दिनरात काम कर प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। आयुक्त ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। आयोग ने यह भी निर्देश दिए कि पंचायतों के गठन, सीमाओं के निर्धारण और मतदाता सूचियों से जुड़े सभी दस्तावेज समय पर तैयार कर आयोग को उपलब्ध कराए जाएं।  बैठक में यह भी चर्चा हुई कि यदि नई पंचायतों के गठन से अन्य पंचायतों की सीमाओं में बदलाव होता है तो उससे संबंधित औपचारिकताएं भी जल्द पूरी की जाएं, ताकि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया प्रभावित न हो। आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायत चुनावों से संबंधित सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं। गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव 31 मई से पहले कराए जाने हैं। 31 मार्च से पहले रोस्टर जारी करने को कहा है। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी निकायों के चुनाव ईवीएम से
हिमाचल प्रदेश में तीन चरणों में पंचायतों के चुनाव होंगे जबकि पंचायत चुनाव खत्म होने के चार दिन बाद शहरी निकायों के चुनाव होंगे। हिमाचल में 21 नई शहरी निकायों के चुनाव कराए जाने पर अभी संशय बना हुआ है। शहरी विभाग विभाग की तरफ से अभी 54 निकायों में ही चुनाव में होने है। हालांकि नई शहरी निकायों में चुनाव कराने के लिए विभाग को आयोग के मिनट्स का इंतजार है। हालांकि 21 नई शहरी निकायों में दो साल के भीतर कभी भी चुनाव कराए जा सकते हैं।

विज्ञापन

हिमाचल में अब तक 136 बन चुकी नई पंचायतें
हिमाचल प्रदेश में अब तक 136 नई पंचायतों का गठन किया जा चुका है। हिमाचल में पहले 4 इसके बाद 39, फिर 81 और अब 12 नई पंचायतें गठित कर दी गई है। प्रदेश में 3713 पंचायतें हो गई है। इसके साथ ही 68 नई पंचायतों को बनाने के लिए सरकार से फाइल पंचायतीराज विभाग के पास पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed