फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP MILKFED increases milk rates by 2 rupee a litre

पशुपालकों को राहत: मिल्कफेड ने दो रुपए बढ़ाए दूध के दाम, उपभोक्ताओं को जेब करनी होगी ढीली

Mon, 14 Mar 2022 05:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 14 Mar 2022 05:15 PM IST
सार

मिल्कफेड के चेयरमैन निहाल चंद शर्मा ने बताया कि बजट घोषणा के अनुसार एक अप्रैल से पशुपालकों से लिए जाने वाले प्रति लीटर दूध की खरीद दो रुपये बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
HP MILKFED increases milk rates by 2 rupee a litre
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

अमूल और वेरका के बाद अब मिल्कफेड ने भी प्रति लीटर दूध के दाम दो रुपये बढ़ा दिए हैं। मिल्कफेड का खुला दूध पहले 40 रुपये प्रति लीटर था, जो अब 42 रुपये में मिलेगा। आधा लीटर दूध का पैकेट 25 के बजाय 26 रुपये में मिलेगा। मिल्कफेड के चेयरमैन निहाल चंद शर्मा ने बताया कि बढ़े हुए दाम लागू कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


निहाल चंद ने बताया कि बजट घोषणा के अनुसार एक अप्रैल से पशुपालकों से लिए जाने वाले प्रति लीटर दूध की खरीद दो रुपये बढ़ाई जा रही है। पशुपालकों को अब प्रति लीटर 28.95 रुपये दिए जाएंगे। प्रदेश में मंडी, कांगड़ा, सोलन और शिमला में मिल्क प्लांट हैं।
विज्ञापन


रोजाना 1.20 लाख लीटर दूध की खरीद पशुपालकों से की जाती है। प्रतिदिन एक लाख लीटर दूध बिकता है जबकि 20 हजार लीटर दूध से अन्य उत्पाद तैयार किए जाते हैं। उल्लेखनीय है कि आने वाले समय में मिल्कफेड के पनीर, दही, मिठाइयों और फलेवर मिल्क के दामों में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed