फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP may also like Kedarnath tragedy

हिमाचल में भी हो सकती है केदारनाथ जैसी त्रासदी

Sat, 12 Apr 2014 08:44 AM IST
Updated Sat, 12 Apr 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
HP may also like Kedarnath tragedy

हिमाचल में भी उत्तराखंड के केदारनाथ जैसी त्रासदी हो सकती है। लाहौल-स्पीति के गिपंगत ग्लेशियर पर 80 हेक्टेयर की एक गहरी झील बन गई है।

विज्ञापन


इसके टूटने की स्थिति में शिशु गांव के तबाह होने की आशंका व्यक्त की गई है। प्रदेश सरकार की पर्यावरण एवं विज्ञान तकनीकी परिषद की ओर हाल ही में किए गए एक अध्ययन में यह तथ्य सामने आया है।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट परिषद की ओर से प्रदेश सरकार को सौंपी जा चुकी है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी ग्लेशियरों की मानीटरिंग शुरू कर दी गई है।

केदारनाथ में जून 2013 को आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद हिमाचल प्रदेश पर्यावरण एवं विज्ञान तकनीकी परिषद की ओर से सूबे के ग्लेशियरों पर एक अध्ययन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अध्ययन में खुलासा, कभी भी हो सकती है त्रासदी

HP may also like Kedarnath tragedy

अध्ययन में यह तथ्य सामने आया कि चिनाब नदी के गिपंगत और समुद्र टापू ग्लेशियर पर दो खतरनाक झीलें बन गई हैं। इससे कभी भी खतरा पैदा हो सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार गिपंगत ग्लेशियर पर 80.12 हेक्टेयर की और समद्र टापू ग्लेशियर पर 147.31 हेक्टेयर की झील बन गई है। गिपंगत ग्लेशियर पर बनी झील बेहद गहरी है।

इसके टूटने की स्थिति में शिशु गांव नष्ट होने का खतरा है। परिषद की ओर से इसकी रिपोर्ट प्रदेश सरकार और स्थानीय जिला प्रशासन को भेज दी गई है।

सरकार को भेजी गई रिपोर्ट

HP may also like Kedarnath tragedy

इसकी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंपी जा चुकी है। प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद प्रदेश भर के ग्लेशियरों की मानीटरिंग शुरू कर दी गई है।

हिमाचल देश का पहला राज्य है, जहां सभी ग्लेशियरों की मानीटरिंग शुरू की गई है। जैसे ही कोई महत्वपूर्ण सूचना आएगी, उससे सरकार को अवगत करा दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश पर्यावरण एवं विज्ञान तकनीकी परिषद के सदस्‍य सचिव डा. एसएस नेगी का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed