फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp higher education department issued notice to 5 teacher

सरकार के खिलाफ राज्यपाल से शिकायत करना शिक्षकों को पड़ा महंगा

Sun, 01 Oct 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 01 Oct 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
hp higher education department issued notice to 5 teacher

राज्य सरकार के खिलाफ राज्यपाल से शिकायत करना शिक्षकों को पड़ा महंगा पड़ गया है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत से सरकार के खिलाफ शिकायत करने वाले शिक्षकों पर जांच बैठा दी गई है। 

विज्ञापन


शिक्षकों ने जिला सोलन के दाडलाघाट में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल से शिक्षा का स्तर गिरने की शिकायत करते हुए शिक्षा विभाग की नीतियों पर सवाल उठाए थे। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय ने पांच शिक्षकों को 11 अक्तूबर को शिमला तलब किया है।
विज्ञापन


शिक्षकों पर आरोप है कि 13 अगस्त 2016 को दाड़लाघाट में हिमाचल शिक्षक महासंघ की ओर से आयोजित सेमिनार में इन्होंने सरकार और शिक्षा विभाग की नीतियों पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में शिक्षा का स्तर ठीक नहीं होने की राज्यपाल से शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर हो कि साल 2016 में इस मामले को तत्कालीन उच्च शिक्षा निदेशक ने गंभीरता से लेते हुए पांचों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। इसके बाद सभी शिक्षकों को चार्जशीट भी कर दिया था। अब करीब एक साल बाद निदेशालय ने दोबारा इस मामले पर जांच शुरू कर दी है।

इन शिक्षकों को जारी किए नोटिस

hp higher education department issued notice to 5 teacher

सरकार ने दाडलाघाट स्कूल के प्रवक्ता हिंदी भीषम सिंह, अर्की के चंडी स्कूल में पीजीटी गणित विनोद सूद, शिमला के पाटूखार स्कूल के प्रवक्ता राजनीति शास्त्र मामराज पुंडीर, सोलन के धुंधन स्कूल के प्रवक्ता कॉमर्स नरेंद्र कपिला और दाडलाघाट स्कूल के प्रवक्ता अर्थशास्त्र राजेंद्र कुमार के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की है। अतिरिक्त निदेशक उच्च शिक्षा एमएल आजाद को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। आजाद ने इस सभी शिक्षकों को नोटिस जारी कर 11 अक्तूबर को निदेशालय में तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed