फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp high court summoned cbi director in gudiya rape and murder case

गुड़िया मामले में सीबीआई के हाथ खाली, हाईकोर्ट ने दिए ये आदेश

Thu, 29 Mar 2018 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 29 Mar 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
hp high court summoned cbi director in gudiya rape and murder case

गुड़िया रेप और हत्या मामले में सीबीआई आठ महीने बाद भी खाली हाथ है। बुधवार को सीबीआई ने बंद लिफाफे में हाईकोर्ट के समक्ष नौवीं स्टेटस रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट पेश करते ही सीबीआई ने कोर्ट से जांच करने के लिए तीन महीने का और समय देने की गुहार लगाई। 

विज्ञापन


इस पर हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए आगामी सुनवाई के दौरान सीबीआई के निदेशक को व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए। कोर्ट ने सीबीआई निदेशक को निजी शपथ पत्र के साथ स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के आदेश भी दिए। 
विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई के बाद सीबीआई द्वारा मांगे गए 3 महीने के अतिरिक्त समय की मांग पर सवाल उठाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि इस आग्रह पर फैसला सीबीआई निदेशक के कोर्ट में उपस्थिति के दौरान लिया जाएगा। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया की अब समय यह कहने का आ गया है कि शायद सीबीआई को अभी तक दोषियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। मामले पर अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी।

22 जुलाई को सीबीआई ने दर्ज किया था केस

hp high court summoned cbi director in gudiya rape and murder case

सीबीआई ने गुड़िया रेप और हत्या मामले में 22 जुलाई 2017 को दिल्ली में एफआईआर दर्ज की थी। मामले की जांच 23 जुलाई 2017 से शुरू हुई। 10 जनवरी 2018 को सीबीआई ने मामले में आठवीं स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की थी।

सीबीआई ने जांच पूरी करने के लिए हाईकोर्ट से तीन माह का अतिरिक्त वक्त मांगा था। हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच के लिए 78 दिन का समय दिया था। सीबीआई को इस मामले की जांच करते हुए आठ महीने हो गए हैं लेकिन जांच एजेंसी के हाथ अभी तक पुख्ता सुबूत नहीं लगे हैं।

वैज्ञानिक तरीके से आगे बढ़ रही है जांच : वकील

hp high court summoned cbi director in gudiya rape and murder case

सीबीआई के वकील ने बताया है कि हाईकोर्ट के समक्ष स्टेटस रिपोर्ट पेश की गई है। मामले की जांच वैज्ञानिक तरीके से आगे बढ़ रही है। यह ऐसा केस है जिसमें सभी सबूत पहले ही नष्ट कर दिए थे, फिर भी जांच जारी है।

उन्होंने कहा कि पिछली तारीख से अभी तक जो भी जांच में सामने आया उसकी रिपोर्ट पेश की गई है। कोर्ट ने सीबीआई निदेशक को अगली तारीख पर पेश होने के आदेश दिए हैं।

जन आक्रोश के बाद सीबीआई को सौंपा था केस
गुड़िया मामले को लेकर प्रदेश भर में उग्र विरोध प्रदर्शन हुए थे। बढ़ते जन आक्रोश के चलते पूर्व की कांग्रेस सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया था। हाईकोर्ट ने भी इस मामले को लेकर बरती गई लापरवाही के लिए प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। 

लॉकअप हत्याकांड मामले में गिरफ्तार हैं पुलिस अफसर

hp high court summoned cbi director in gudiya rape and murder case

गुड़िया मामले से जुड़े सूरज लॉकअप हत्याकांड मामले में नौ पुलिस अधिकारी, कर्मचारी गिरफ्तार हैं। सीबीआई ने आईजी जहूर जैदी, एसपी डीडब्ल्यू नेगी, डीएसपी मनोज जोशी सहित अन्य पुलिस कर्मियों को सूरज की हत्या, षडयंत्र रचने और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

यह सभी आरोपी कंडा जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। जल्द ही सीबीआई द्वारा इन निलंबित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के वॉयस सैंपल लिए जाने हैं। गुड़िया मामले की जांच को लेकर शुरू से ही सवाल उठते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed