फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP High Court: Notice to Rajya Sabha MP Harsh Mahajan on Abhishek Manu Singhvi's petition

HP High Court: अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को नोटिस

Sat, 20 Apr 2024 05:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Apr 2024 05:53 PM IST
सार

 प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद हर्ष महाजन को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
HP High Court: Notice to Rajya Sabha MP Harsh Mahajan on Abhishek Manu Singhvi's petition
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद हर्ष महाजन को नोटिस जारी किया है। शनिवार को हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता पक्ष की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने चुनाव में विजेता रहे भाजपा सांसद एवं प्रतिवादी बनाए गए हर्ष महाजन को नोटिस जारी किया। इस मामले में अगली सुनवाई 23 मई को होगी। हिमाचल प्रदेश में 27 फरवरी को पूर्ण हुई राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया को कांग्रेस प्रत्याशी और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रदेश हाईकोर्ट में चुनौती दी है। मतदान में बराबरी के बाद पर्ची से निकाले गए परिणाम पर सवाल उठाते हुए सिंघवी ने चुनाव रद्द करने की गुहार लगाई है। कहा कि पर्ची जिस प्रत्याशी की निकलती है उसे हारा हुआ करार देने की धारणा कानूनी रूप से न्यायसंगत नहीं है।

विज्ञापन

याचिका में ये कहा
सिंघवी का मत है कि यदि दो प्रत्याशियों को बराबर-बराबर वोट मिलते हैं, उस सूरत में लॉटरी निकालने का जो फार्मूला है, वह गलत है। आम तौर पर जिसका नाम पर्ची में निकलता है उसे जीतना चाहिए। इसलिए अगर यह धारणा गलत है तो चुनाव परिणाम भी गलत है। कानून में ऐसा कोई नियम नहीं है लेकिन, नियम की एक धारणा को कोर्ट में चुनौती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुआ था
बता दें कि 27 फरवरी को हिमाचल में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव हुआ था। इसमें तीन निर्दलीय विधायकों समेत छह कांग्रेस बागी विधायकों ने कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ वोट दिया था। 68 सदस्यों वाली हिमाचल विधानसभा में 34-34 मत दोनों प्रत्याशियों को मिले। मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद लॉटरी सिस्टम से नाम निकाला गया। पर्ची सिंघवी के नाम की निकली और विजेता भाजपा के प्रत्याशी हर्ष महाजन को विजयी घोषित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed