कंडाघाट में बन रहे अस्पताल की जांच के आदेश, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए ये आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कंडाघाट में निर्माणाधीन अस्पताल की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने पुराने भवन के सही हालत में होने के बावजूद नए भवन को तैयार करने को औचित्यहीन बताया।
विपिन परमार ने कहा कि जिस जगह पर कंडाघाट के नए अस्पताल का निर्माण कार्य किया जा रहा है, वह उपयुक्त नहीं है। विपिन परमार ने यह बात मंगलवार को कंडाघाट अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि निर्माण के आदेश किसने दिए, इसकी जांच होगी।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत की जाएगी। मौजूदा अस्पताल का ही विस्तार किया जाएगा। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। उपमंडल कंडाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नए अस्पताल भवन का निर्माण किया गया है।
आयुर्वेदिक अस्पताल से गैरहाजिर मिले चिकित्सक
प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद कंडाघाट में एक जनसभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 50 बिस्तरों के अस्पताल के निर्माण की घोषणा की थी। अब भाजपा सरकार पूर्व कांग्रेस सरकार के निर्णय के खिलाफ मुखर हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने नागरिक अस्पताल और संयुक्त जांच प्रयोगशाला का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में रोगियों से भी बातचीत कर प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में जाना।
स्वास्थ्य मंत्री ने आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने आयुर्वेदिक चिकित्सक की गैरहाजिर पाए गए। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने उच्च अधिकारियों से बात कर आगामी कार्रवाई अमल में लाने को कहा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल के दौरान अस्पतालों में खल रही चिकित्सकों की कमी को पूरा नहीं कर पाई, लेकिन अब भाजपा सरकार द्वारा 100 दिन के भीतर चिकित्सकों की कमी को पूरा करेगी।