{"_id":"6cd944b1fbaef3090d66cb8176a6ed8c","slug":"hp-govt-will-take-decision-on-officers-red-beacons-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई और अधिकारियों को मिल सकती हैं बत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई और अधिकारियों को मिल सकती हैं बत्तियां
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 20 Dec 2015 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में कई और अधिकारियों को बत्तियों का बंटवारा करने की तैयारी है। लाल, नीली और एंबर लाइटों के बंटवारे पर बहुत जल्दी फैसला किया जा सकता है। कई नई श्रेणियों को भी ये वीआईपी सुविधा देने की तैयारी है। सर्कुलेशन के माध्यम से कैबिनेट इस प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो हिमाचल के कई अधिकारियों ने राज्य सरकार से मामला उठाया था कि बत्तियों के बंटवारे की प्रक्रिया में संशोधन किया जाए। कई अधिकारियों ने नियमानुसार खुद के छूट जाने की भी बात की थी। बताया जा रहा है कि इसी प्रस्ताव पर गौर करते हुए सरकार ने यह तय किया है कि बत्तियों के बंटवारे की इस प्रक्रिया को संशोधित किया जाए।
विज्ञापन
लाल, नीली और एंबर तीनों प्रकार की बत्तियों के मामले में ही फैसला लिया जा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय के एक फैसले के बाद हिमाचल में कई स्तर के अधिकारियों से लाल और अन्य बत्तियां छिन गई थीं। बाद में नए सिरे से बंटवारा किया गया।
विज्ञापन
अब कई श्रेणियों के छूट जाने का सवाल उठाने के बाद इस प्रक्रिया को संशोधित करने की तैयारी है। हालांकि, परिवहन सचिव का कार्यभार देख रहे परिवहन निदेशक आरएन बत्ता ने इस विषय पर टिप्पणी नहीं की।